पति की महिला मित्र ने गले में डाला दुपट्टा, बीयर-सिगरेट देकर बनाई वीडियो

कमरे में अकेली देखकर देवर ने किया रेप का प्रयास, दहेज में मांगे दस लाख और स्विफ्ट डिजायर

मुजफ्फरनगर। घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए। महिला का कहना है कि पति की महिला मित्र ने उसके गले में दुपट्टा डालकर अपमानित करने के साथ ही हत्या का प्रयास किया और जबरन बीयर-सिगरेट पिलाकर वीडियो बनाई। वहीं, कमरे में अकेली पाकर देवर ने रेप का प्रयास किया। ससुरालियों द्वारा दहेज में दस लाख रुपये और स्विफ्ट डिजायर कार की मांग की गई। कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराकर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला भरतिया कालोनी निवासी शालिनी सिंह पुत्री जयपाल सिंह ने पुलिस से दहेज उत्पीड़न में अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि पति को दूसरी औरत जोकि उसकी महिला मित्र बताई जाती रही है के साथ सम्बंध है। शालिनी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी शादी 03 दिसम्बर 2024 को जनपद शामली के कस्बा ऊन निवासी विपिन कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। शालिनी के अनुसार उनके पिता ने शादी में 20 रुपये खर्च करने के साथ ही 2.51 लाख रुपये नकद बतौर शगुन उपहार में विपिन के परिजनों को दिये थे। इसके बावजूद भी शालिनी का पति और सास-ससुर व अन्य ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और अक्सर कम दहेज लाने का ताना मारकर उसको अपमानित करते रहे। कुछ ही दिनों में सास कमलेश और अन्य लोगों ने दस लाख नकद और एक स्विफ्ट डिजायर कार की मांग शुरू कर दी और उसका उत्पीड़न करने लगे।
शालिनी ने यह बात अपने पिता से बताई तो उन्होंने डिमांड पूरी करने में असमर्थता व्यक्त की। आरोप है कि इसके बाद शालिनी के साथ मारपीट और बुरा बर्ताव शुरू कर दिया गया। शालिनी ने पुलिस को बताया कि एक दिन वो अपनी ससुराल के कमरे में अकेली थी, तभी उसका देवर सचिन कमरे में घुस आया और जबरन उसको दबोच लिया। अश्लील हरकते करते हुए सचिन ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर सचिन धमकी देकर भाग गया। शालिनी ने यह बात अपनी सास कमलेश और ससुर विरेन्द्र सिंह को बताई तो उन्होंने भी धमकाया और अतिरिक्त दहेज लाने तक उत्पीड़न करने की बात कही। तब तक उसकी शादी को मात्र 13 दिन ही हुए थे।
शालिनी ने अपने माता-पिता को यह बात बताई तो वो 15 दिसम्बर को ससुराल पहंुचे। आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता की गई। पिता शालिनी को लेकर घर आ गये। कुछ दिन बाद इस रिश्ते के बिचौलिया सुशील कुमार और समाज के कुछ मौजिज लोगों के हस्तक्षेप के बाद पिता ने शालिनी को फिर से उसकी ससुराल भेज दिया। इसके दो दिन बाद शालिनी को उनका पति विपिन गाजियाबाद लेकर चला गया। आरोप है कि वहां पर पति विपिन, ननद शालू उर्फ बेबी और पति की महिला मित्र जूही ने उसके गले में दुपट्टा डाल दिया और इसको नाटक करार दिया। जूही ने उसको बीयर की कैन और सिगरेट जबरन पकड़ाई और उसकी वीडियो भी बना ली। शालिनी का कहना है कि उसने गाजियाबाद में ही तैनात एक पुलिसकर्मी सतेन्द्र से पति को फोन पर संदिग्ध वार्तालाप करते हुए सुना तो उसको अपनी जान का खतरा बन गया। इसकी जानकाीर शालिनी ने अपने पिता को देकर गाजियाबाद बुलाया, इससे पहले ही पति विपिन उसको लेकर अपने घर ऊन आ गया। यहां शालिनी से आठ कोरे पृष्ठों पर हस्ताक्षर कराये गये और जेवर आदि के साथ सारा स्त्रीधन ले लिया। इसके बाद पति ने उसको भरतिया कालोनी मायके में छोड़ा और धमकी देकर चला गया। पुलिस ने इस मामले में शालिनी की शिकायत पर उसके पति विपिन, ससुर विरेन्द्र सिंह, सास कमलेश, ननद बबली, शालू उर्फ बेबी, देवर सचिन और महिला मित्र जूही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने किया खंड विकास अधिकारी कार्यालय बघरा का औचक निरीक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरूजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »