नई मंडी में सीसीटीवी कैमरों की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र में डाकघर के पास स्थित सीसीटीवी कैमरों की दुकान में आज सुबह अचानक लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के इलाके में बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निकांड के कारण व्यापारी और परिजन गहरे सदमे में हैं।
नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला पटेलनगर में मुख्य डाकघर के पास ही व्यापारी अनुभव कंसल पुत्र अशोक कुमार का आवास है, आवास के नीचे ही उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरे की दुकान कर रखी है। मंगलवार की रात अनुभव रोजमर्रा की भांति अपनी दुकान को बंद कर गये थे। सवेरे लोगों ने उनको बताया कि उनकी दुकान से धुंआ निकल रहा है। उन्होंने परिजनों के साथ आकर देखा तो दुकान के अंदर आग लगी हुई थी। करीब 8 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एफएसओ आरके यादव मय टीम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत हुए मुखरः भारतीय किसान यूनियन के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा मुकदमा, भेजे नोटिस

मौके पर तीन फायर टैण्डर बुलाये गये। तेजी से दमकल कर्मियों ने काम किया। उन्होंने बताया कि आग अंदर से लगी होने के कारण दुकान का शटर और खिड़ी आदि तोड़ने पड़े। धुआं ज्यादा होने से आग बुझाने में टीम को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दो फायर टैण्डरों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। आग संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी है, जांच की जा रही है। वहीं व्यापारी अनुभव कंसल ने घटना को लेकर बताया कि अचानक हाई वोल्टेज आ जाने के कारण ही दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ है। घटना से व्यापारी और उनका पूरा परिवार सदमे में हैं। बताया कि आग के कारण दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हेंडी 4 मार्च को, चंद्र ग्रहण से बदली तिथि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलवाया बुल्डोजरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को दिनचर्या बनायें, नागरिक, समझें अपनी जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »