योगेश शर्मा का भाकियू में बढ़ा कद, मंडल प्रभारी बने

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन में लम्बे समय तक जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभाने के साथ ही वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महासचिव के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे किसान नेता योगेश शर्मा का कद संगठन में और बढ़ा है। शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और संघर्षशील कार्यप्रणाली को देखते हुए उनको सहारनपुर मंडल में भी प्रभारी बनाया है। योगेश शर्मा ने मनोनयन के बाद कहा कि किसानों के हितों के लिए बाबा टिकैत की नीतियों के साथ हम अपना संघर्ष और आंदोलन जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल पर फिर कूड़ा शुरू, पालिका तुड़वा चुकी है डलावघर


भारतीय किसान यूनियन में इन दिनों संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए यूनियन के वफादार और संघर्षशील नेताओं को नया दायित्व दिये जाने का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में यूनियन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन में महासचिव बनाये गये योगेश शर्मा पुत्र तेजपाल शर्मा निवासी ग्राम वजीराबाद को अब शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी यु(वीर सिंह ने योगेश शर्मा को इस नये दायित्व के लिए मनोनयन पत्र जारी किया है। योगेश शर्मा लम्बे समय तक यूनियन में जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके हैं और वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महासचिव रहने के साथ ही मुजफ्फरनगर जिला समन्वय समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अब उनको मंडल में प्रभारी बनाकर यूनियन को मजबूती के साथ खड़ा करते हुए किसानों के, मजदूरों के हितों को लेकर लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। योगेश शर्मा ने इस मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन और चौधरी टिकैत की नीतियों तथा कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किन्नरों के बीच बधाई को लेकर संघर्ष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आ रहा इतवार, एमजी में मिलेगा आंखों का उपचारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल पर फिर कूड़ा शुरू, पालिका तुड़वा चुकी है डलावघर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में राख से नकली खाद बना रहे सरकार के लोगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »