योग से मिलती है मानसिक शक्तिः समाजसेवी मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट और गाइड द्वारा वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि योग साधना से मानसिक रूप से हमें शक्ति प्राप्त होती है। योग और प्राणायाम अपनाकर ही हम स्वस्थ रहे सकते हैं, निरोगी बन सकते हैं। उन्होंने इसके लिए युवाओं को संदेश देकर योग को नियमित दिनचर्या बनाने के लिए प्रेरित भी किया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारी

इस कार्यक्रम का शुभारंभ 19 जून को जिला अधिकारी एवं स्काउट संस्था अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के संरक्षण में आयोजित इस शिविर का संचालन जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, सचिव अनिल कुमार कौशिक और कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी ने समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का स्वागत किया। बाल कल्याण विभाग से डॉ. राजीव कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। योग सत्र का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व पीटीआई अशोक वर्मा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को प्राणायाम और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी ने योग को मानसिक व शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम बताया और विद्यार्थियों को निरंतर योग करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  दो वार्डों में ईओ ने किया औचक निरीक्षणक, नदारद मिले सफाई कर्मी

इस अवसर पर डीडीसी भारत भूषण अरोड़ा, श्रीमती प्रभा दहिया, ट्रेनिंग काउंसलर कुमारी ज्योति ने स्काउटिंग नियमों की जानकारी दी और सामूहिक योगाभ्यास कराया। विद्यालय की प्रवक्ता शैली रंजन, एसडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अरविंद कुमार, वरिष्ठ लीडर ट्रेनर संतोष कुमार वर्मा और योग शिक्षक शगुन त्यागी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश कुमारी ने छात्राओं से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया और 21 जून को डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक योग दिवस में भाग लेने का आवाहन किया। राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रेक फेल होने पर पलटी स्कूली वैन, 10 बच्चे घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ का कायाकल्प करने में जुटे डीएम उमेश मिश्र

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पीड़ित की समस्या का समाधान करने में न करें देरी: सीएम योगीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »