संघर्ष के ऐलान केसाथ प्रयागराज में भाकियू का किसान महाकुंभ संपन्न

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन किसान महाकुंभ चिंतन शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। भाकियू के इस चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश उत्तराखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित अन्य राज्य के किसानों ने अधिवेशन में हिस्सा लिया और किसान संबंधित मुद्दों पर गहनता से चर्चा की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में किसान समस्याओं पर चिंतन किया और आंदोलन जारी रखने की ऐलान के साथ उन्होंने महाकुंभ में व्यवस्था बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ ही सरकार तक का आभार जताया। इसके बाद किसान नेता और कार्यकर्ता संगम पहुंचे और वहां पर स्नान करने के बाद अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अरूपा गायत्री ने किया ओडिसी नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन


शनिवार को राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन और चौथे दिन शिविर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने हिस्सा लिया और संबोधित करते हुए कहा कि देश का किसान आज संघर्ष के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती हुई महंगाई उसके लिए दंश का काम कर रही है। दिल्ली आंदोलन से लेकर आज तक किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है, लेकिन सरकार किसानों के प्रति सजग नहीं है। देश भर में भूमि अधिग्रहण के नाम पर जमीन अधिग्रहित की जा रही है जेवर एयरपोर्ट गौतम बु( नगर, प्रयागराज रिंग रोड, भारतमाला परियोजना इसका एक ताजा उदाहरण है। हमने सरकारों से बार-बार कहा है कि 2013 के भूमि अधिग्रहण एक्ट को पूर्णत लागू किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाई

साथ ही जमीनों के सर्किल रेट का मूल्यांकन करते हुए प्रतिवर्ष को आधार मानते हुए उन्हें बढ़ाया जाए, देश का किसान 10 माह से भी अधिक का समय हो गया है शंभू व खनोरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा है। किसान नेता जगजीत सिंह डालेवाल जी पिछले 52 दिन से आमरण अनशन पर हैं लेकिन सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी चिंतित नहीं है। सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती तो हम देश भर में किसान महापंचायत कर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने का काम करेंगे। चर्चा के सत्र में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, राष्टीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड के 22 मेधावियों को मंत्री अनिल कुमार ने किया सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन टिकैत में दर्जनों किसान शामिलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »