उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष यूपी में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला द्वारा व्यापार संगठन मुजफ्फरनगर इकाई में राकेश त्यागी को जिलाध्यक्ष एवं विजय प्रताप सिंह को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर बुधवार को स्वागत और सम्मान किया गया।

इन पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपने के साथ ही माल्यार्पण कर स्वागत किया गयां इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई थी, जिसमें उनके निर्देशन में व्यापार संगठन के पदाधिकारी राकेश त्यागी को जिलाध्यक्ष व विजय प्रताप सिंह को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आज उसी कड़ी में संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, सम्मान किया गया है। अध्यक्ष सर्राफा एसो. पवन वर्मा व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर संगठन की ओर से बधाई प्रेषित की गई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व युवा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी हमें दी गई है। उसको पूरी निष्ठा व लगन के साथ व्यापारियों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व के हाथों को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर व्यापार संगठन के युवा पदाधिकारी संदीप पुंडीर को जिला युवा प्रभारी मनोनीत होने पर सभी के द्वारा बधाई दी गई। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री विशाल जैन, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, नगर प्रभारी भूरा कुरैशी, शिव कुमार सिंघल, हर्षद महेश्वरी, शोभित जैन, विकास मित्तल, पंकज जैन, अनिल सिंघल, मयंक गोयल, सुशील सिंघल, वासु गोयल, अभिलक्ष मित्तल सहित अनेकों पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा, मेरठ में हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्मराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्मजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »