MUZAFFARNAGAR-बारिश के कारण बिगड़ा मौसम का मिजाज

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को सुबह से खराब हुए मौसम का मिजाज रात्रि में अचानक ही और भी जयादा बिगड़ गया। रात को जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण मौसम ने नई करवट ली। सुबह भी बारिश के बीच ही जहां बच्चों को स्कूल के लिए निकलना पड़ा, वहीं यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के बीच परीक्षार्थी भी बारिश के बीच ही घरों से निकले। बारिश और तेज ठंडी हवा का जोर ऐसा रहा कि तापमान ने भी जमकर गोता लगाया। सड़कों के साथ ही निचले इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। भोपा रोड अंडर बाईपास पर जाम की स्थिति रही। इस बारिश को गेहूं की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है।

गुरूवार को बिगड़े मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी खराब रहा। बीते दिन सवेरे से ही बादलों के छा जाने के कारण जनपद में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली थी। दिन ढलने तक शहर में भी कई स्थानों पर तेज और हल्की बूंदाबांदी होती रही। रात के समय मौसम ने एक और करवट ली और जनपद के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण ठंड गहराने लगी। शहर में भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई और निचले इलाकों में पानी ही पानी भर गया। यहां पर लोगों को सुबह कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के मौहल्ला जनकपुरी, किदवईनगर, खालापार, लद्दावाला, नई मंडी, पटेलनगर, भरतिया कालोनी, गांधी कालोनी, रामपुरी, केवल पुरी आदि क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला।

भोपा रोड पर भी अंडर बाईपास पर जलभराव के कारण यहां यातायात बाधित रहा। सड़क पर पानी भरने के कारण बड़े और छोटे वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण सुबह यहां पर जाम की स्थिति बन गई थी। शिव चैक पर भी सवेरे बारिश के कारण यातायात कम ही नजर आया। बारिश के कारण पिछले दो तीन दिनों से बनी तापमान की गरमाहट पर भी प्रतिकूल प्रभाव नजर आया। तापमान ने कई डिग्री का गोता लगाया है। दो दिन पहले बनी गर्मी से भी लोगों को कुछ राहत मिली और शुक्रवार की सुबह लोग एक बार फिर से गरम कपड़ों में लिपटे नजर आये। सुबह धूप और छांव के बीच ही बूंदाबांदी का दौर बना रहा। दोपहर बाद तेज धूप भी खिली। 

इसे भी पढ़ें:  आनंद गुप्ता और प्रियांशु जैन ने थामा कृष्णगोपाल मित्तल का हाथ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आनंद गुप्ता और प्रियांशु जैन ने थामा कृष्णगोपाल मित्तल का हाथराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नकली दवा प्रकरणः पत्नी के नाम लाइसेंस, व्हाटसएप पर दवा करोबार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो साल में टूटी सड़क तो नपेंगे ठेकेदारः कपिल देवजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »