पीडीए की मजबूत ताकत से जीतेंगे मीरापुर चुनावः कादिर राणा

मुजफ्फरनगर। मीरापुर सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा की जीत की रणनीति बनाने के लिए शनिवार को सपा जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सपा प्रत्याशी के ससुर पूर्व सांसद कादिर राणा के साथ ही बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, लेकिन इस महत्वपूर्ण मीटिंग में पार्टी के कुछ बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के नदारद रहने पर खूब चर्चा होती दिखाई दी।

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पत्नी शाह मौहम्मद की चुनावी तैयारी हेतु समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया। इसमें सुम्बुल राणा के ससुर पूर्व सांसद कादिर राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए, जिनका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी से स्वागत किया। इससे पूर्व उनके आवास पर मीरापुर क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि सपा तथा गठबंधन में शामिल दलों के सभी कार्यकर्ता मीरापुर उपचुनाव जीतने के लिए पूरी तरह एकजुट है। पीडीए की मजबूत ताकत से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। क्षेत्र में भाईचारा तथा विकास करना सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा की पहली प्राथमिकता होगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में पुलिस ने रोके कूड़ा वाहन

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र तथा सभी समाज में चुनावी कमान संभालने का आह्वान करते हुए कहा कि मीरापुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत प्रदेश में भाईचारे को मजबूत करने के साथ संविधान तथा आरक्षण बचाने की भी जीत होगी। नूरपुर से विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार में नफरत को बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं दिया। मीरापुर चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत नफरत के खिलाफ भाईचारे को मजबूती देगी।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा अपने लंबे राजनीतिक सफर में सर्व समाज की सेवा की गई है तथा जनता के हर दुख दर्द में वह हमेशा शामिल रहे हैं, ऐसे में उनकी पुत्रवधू सुम्बुल राणा को क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम एकता के साथ मिलकर चुनाव लड़ाया व जिताया जाएगा। बैठक में पार्टी के कुछ बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के इस महत्वपूर्ण बैठक से नदारद रहने को लेकर भी चर्चा होती रही। बैठक में पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सत्येंद्र सैनी, प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह पाल, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद तथा सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट ने भी अपने विचार रखे। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सलीम मलिक, सादिक चौहान, सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, डा. अविनाश कपिल, सतबीर त्यागी, अंसार आढ़ती, अलीम सिद्दीकी, कपिल मलिक, टीटू पाल रमन, राशिद मलिक, अब्दुल्ला कुरेशी, तहसीन मंसूरी, धनवीर कश्यप, साजिद हसन, सर्वेंद्र राठी, सुरेश पाल प्रजापति, शमशेर मलिक, पवन बंसल, धर्मेंद्र नीटू, अनीता कश्यप, नदीम खान, शहजाद अली, हसीब राणा, सलीम राणा, इमलाक प्रधान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  गोल मार्किट में अवैध कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, ईओ ने बुलाई मीटिंग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तीन श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ईओ की नाराजगी के बाद भी पार्किंग में नहीं लगे शुल्क बोर्ड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मुजफ्फरनगर दौरा रद्दजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »