किसान हित में हम राकेश टिकैत के साथ, देश विरोधी मानसिकता का करेंगे विरोधः अमित सिंह

मुजफ्फरनगर। किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ बयानबाजी के बाद मिली तथाकथित धमकी के प्रकरण को लेकर मामला लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसको विराम देने का प्रयास किया है। इसमें शिकायत करने वालों ने पुलिस प्रशासन के अफसरों का आभार जताया है।

भारतीय किसान यूनियन अटल के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट पर पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी भी उपस्थित रहे। अमित ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय किसान यूनियन अटल के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने 28 अगस्त को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हम भी उपस्थित रहे। यहां पर किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा दिए गए विवादित बयान के खिलाफ ज्ञापन दिया गया और इसी को लेकर टिकैत गुट के कार्यकर्ता न सिर्फ मुझे फोन करके धमकी देते हैं साथ ही मेरे साथी विजय प्रताप सिंह को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर पांच अज्ञात व्यक्ति जो खुद को टिकैत गुट बताते हैं और बोलते हैं कि हमारे नेता के खिलाफ ज्ञापन कैसे दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद जान से मारने की धमकी व गाली गलौच करते हुए वह एक कार से वापस चले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग के मोटल में कार्य मिला अधूरा, ईओ डॉ. प्रज्ञा हुई नाराज

उन्होंने कहा कि इसके उपरांत विजय सिंह के पिता जी किरण पाल ठाकुर द्वारा एसपी सिटी और थाना नई मंडी को कार्यवाही के लिए तहरीर दी गई, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विजय प्रताप सिंह व उनके व्यापार मंडल के साथी एसएसपी से मिलकर अपनी बात रखते हैं। गत रात्रि में संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राकेश टिकैत द्वारा विवादित बयान राष्ट्रीय हित में नहीं है इसलिए उसका विरोध किया गया। किसान हितैषी मुद्दों में हम सभी एक साथ हैं। हम राकेश टिकैत के साथ भी खड़े हो जायेंगे, लेकिन यदि इस प्रकार का कोई बयान कोई भी व्यक्ति या सरकार का हो विपक्ष का हो किसान नेता हो जो राष्ट्र हित में नहीं होगा जो देश हित में नहीं होगा, उसका विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र में किसी को आवाज उठाने से नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वो जनपद में हमारे संगठन के पदाधिकारियों और प्रत्येक कार्यकर्ता की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चत करें ताकि कोई अप्रिय घटना उनके साथ घटित न हो। 

इसे भी पढ़ें:  वर्क ऑर्डर प्रकरण में लिपिक मनोज का वेतन रोका, कर विभाग से तबादला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भूम्मा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुज़ुर्ग की गोली मारकर हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों के साथ कृष्ण गोपाल ने मनाया नये साल का जश्न

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शंकर स्वरूप के पुत्र अभिनव का आकस्मिक निधन, छाया शोकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »