मॉडल शॉप पर शराब में मिलाया जा रहा था पानी, ठेका हुआ सील

मुजफ्फरनगर। एक मॉडल शॉप पर शराब में पानी मिलाकर बेचने की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने मॉडल शॉप को सील कर दिया। इसके साथ ही मॉडल शॉप के लिए जारी विभागीय लाइसेंस भी सस्पेंड कर दियाग या है। टीम द्वारा दुकान पर कार्यरत विक्रेता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सह विक्रेता फरार हो गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को शिकायत मिली थी कि खतौली में एक मॉडल शराब की दुकान पर शराब में पानी मिलाकर बेचा जा रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को खतौली रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित अंग्रेजी शराब मॉडल शॉप का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दुकान की तलाशी लेने पर एक बैग में दो प्लास्टिक की पानी की बोतल में एक-एक लीटर कैरामल युक्त शराब, 01 अध्धा मैजिक मूमेंट ऑरेन्ज फ्लेवर व 01 पव्वा मैजिक मूमेंट वर्व सील खुले हुए व 90 ढक्कन बगैर क्यूआर कोड लगे, एक सुजा बरामद हुआ। मौके पर दुकान पर उपस्थित विक्रेता अशोक कुमार को गिरफ्तार करते हुए उसके फरार सहविक्रेता संजय कुमार तथा दुकान के अनुज्ञापी मुजफ्फरनगर निवासी हरीश कुमार के खिलाफ थाना खतौली में आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-60/64 एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से दुकान के विभागीय लाइसेंस को निलम्बित करते हुए दुकान के ठेकेदार को कारण बताओं नोटिस निर्गत किया है। जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं कि जनपद में संचालित किसी भी मदिरा दुकान पर ओवर-रेटिंग, जलापमिश्रण आदि सम्बन्धी कोई भी प्रकरण पकड़े जाने पर कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। मॉडल शॉप पर कार्यवाही करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक खतौली विन्द्रेश कुमार यादव, विकास चौधरी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 जानसठ, प्रधान आबकारी सिपाही जीत सिंह, केदार सिंह रावत एवं हेमन्त कुमार, अमित कुमार, हरेन्द्र कुमार, इन्दुबाला एवं जगदीश काण्डपाल शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने डाक बंगला पर लगाया जनता दरबार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश सरकार के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शिवरात्रि आत्मा की शुद्धि, संयम और सेवा का पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जजिया कर को अपनी सरकार में हटवाये हरेन्द्र मलिकः सोमेन्द्र तोमरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »