BY ELECTION–मंगलवार को छह ब्लॉकों के नौ गांवों में मतदान

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक बार फिर से चुनावी रणभेरी बज चुकी है। जिला पंचायत में एक रिक्त सदस्य पद के साथ ही दो गांव के प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 20 ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को मतदान केंद्रों के लिए संबंधित ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। मंगलवार छह अगस्त को जिले के छह ब्लॉक क्षेत्रों के नौ गांवों में बनाये गये 39 पोलिंग बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। इसके लिए कुल 42 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने भी अपना वोट डालने का मन बना लिया है। जिला पंचायत सदस्य के लिए 38 हजार से ज्यादा और दो ग्राम प्रधानों के लिए करीब चार हजार मतदाता पंजीकृत हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सम्बंधित एसडीएम भी सक्रिय नजर आये। इसके साथ ही फोर्स भी रवाना कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

जिले के खतौली, बघरा, चरथावल, जानसठ, शाहपुर और सदर ब्लॉक क्षेत्र के नौ ग्रामों हरसौली, निरमाना, निरमानी, तावली, सांझक, बरवाला, नरोत्तमपुर, गंगधाडी और तुलसीपुर में मंगलवार को चुनाव कराये जाने की तैयारी पूरी करते हुए सोमवार को सभी ब्लॉकों से सम्बंधित पोलिंग पार्टियों और पुलिस फोर्स को रवाना कर दिया गया। इन गांवों में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और अन्य पदों पर उपचुनाव छह अगस्त को कराए जाने हैं। जिला पंचायत के वार्ड 17 के लिए 35 बूथ बनाए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गांव बरवाला, सांझक, हरसौली, तावली, निरमाना-निरमानी, और नरोत्तमपुर माजरा के 38693 मतदाता जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान करेंगे। प्रचार के दौरान प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है। गांव-गांव अपने समर्थकों से जनसंपर्क किया गया। प्रधान पद के लिए खतौली तहसील क्षेत्र के गंगधाड़ी और तुलसीपुर में हो रहे उपचुनाव में मंगलवार को चार बूथों पर मतदान होगा। यहां पर 3954 मतदाता अपना वोट डालकर नया प्रधान चुनेंगे। गंगधारी में तीन पोलिंग बूथों पर 2960 और तुलसीपुर के एक बूथ पर 994 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रत्याशियों ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत लगाई। इसके अलावा सदर ब्लॉक के रई गांव में भी मतदान कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से कहां गायब हो गये आठ कैमरे

बता दें कि जिला पंचायत वार्ड संख्या 17 बघरा द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य इरशाद को 30 साल की सजा हो चुकी है। वह महिला से दुष्कर्म का दोषी पाया गया था। वर्ष 2023 में कोर्ट ने इरशाद को सजा सुनाई थी। जनवरी 2024 में इराशद की जिला पंचायत सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसके बाद से यह सीट खाली पडी हुई है। इस सीट के लिए एडीएम वित्त की कोर्ट में 12 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किए गए थे। इनमें से प्रत्याशी इन्द्रपाल, मनीष और शहनाज के द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया। अब चुनावी मैदान में नौ प्रत्याशी रह गए है। प्रत्याशी प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, गफूर, बु(प्रकाश, रूपा, शौकीन, सतेंद्र बालियान, बाबी, राहुल के बीच उपचुनाव होगा। सतेन्द्र बालियान को सपा, बसपा, कांग्रेस, आसपा ने अपना समर्थन दिया है। वो संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को उपचुनाव के लिए ब्लॉक क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के साथ पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान सम्पन्न होने के बाद आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना और इसके साथ ही परिणाम का ऐलान कर दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली में पकड़ी टैक्स चोरी, जीएसटी विभाग ने वसूला 30 लाख का जुर्माना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका से कहां गायब हो गये आठ कैमरे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुरानी लग्जरी कारों में निवेश के नाम पर 15.40 लाख की धोखाधड़ीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »