दो भाइयों की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने जाम किया दिल्ली-पौड़ी हाईवे

मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र के ग्राम देवल के पास मंगलवार को हुई बाइक-रोडवेज बस की भिड़ंत में दो भाइयों की मौत हो जाने के बाद बुधवार सुबह को मेरठ-पौड़ी हाईवे पर शव रखकर सैकड़ों लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ जानसठ और तहसीलदार से मृतक के परिजनों को मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की गई। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से तीन बार वार्ता कर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारी द्वारा मुआवजा और नौकरी की घोषणा की मांग की जाती रही, जिस कारण वार्ता विफल रही। दोपहर बाद तक भी अफसर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे।

बता दें कि मुगलवार को रामराज थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर रहडवा निवासी सुमित 26 वर्ष व अमन 24 वर्ष पुत्रगण ब्रहमपाल हरिद्वार से अपने गांव वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाईक देवल के पास पहुंची, तो सामने से आ रही गढमुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस से जबरदस्त भिडंत हो गई। भिडंत के बाद दोनों युवक रोडवेज के पहियों के नीचे फंस गये। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस व ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद बस के नीचे से दोनों निकाला, जिसमें अमन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इसके भाई सुमित को पुलिस व परिजनों की मदद से मेरठ के अस्पताल में भेजा गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। बताया गया कि दोनों भाई अपने एक दोस्त के साथ नौकरी के लिए हरिद्वार गये थे, लेकिन वहां पर कुछ काम नहीं मिला जिस कारण दोनों भाई बाईक द्वारा वापस लौट रहे थे, जब इनकी बाईक देवल ग्राम में पहुंची, तो हादसा हो गया था।

रामराज थाना प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हादसे में दोनों सगे भाईयों की मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था। बुधवार की सुबह परिजनों को दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस से पुलिस ने सौंप दिये। दोनों भाइयों के शवों को लेकर परिजन सीधे दिल्ली पौडी हाईवे पर पहुंचे और शवों को रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान मृतकों के गांव से भी सैंकड़ों लोग वहां पर पहुंच गये थे। ग्रामीणों ने हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर यातायात को बंद करा दिया।

इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शन

परिजनों के द्वारा शवों पर विलाप किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों भाई नौकरी की तलाश करने के लिए हरिद्वार गये थे। वो परिवार को सहारा थे। दोनो भाईयों की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके परिवार व गांव में कोहराम मचा हुआ है। जाम लगाये जाने की सूचना पर एसडीएम जानसठ और सीओ जानसठ मय फोर्स मौके पर पहुंचे। अफसरों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को मुआवजा और नौकरी दिलाये जाने की मांग रखी। कई दौर की वार्ता में भी सहमति नहीं बन पाने के कारण घंटों तक दिल्ली पौडी राजमार्ग पर जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। कांवड़ यात्रा शुरू होने के कारण इसी हाईवे पर यातायात का अत्याधिक दबाव बना होने के कारण कुछ ही देर के जाम से हालात विकट हो गये। एम्बुलेंस और कांवड़ियों के वाहन भी इस जाम में फंसे नजर आये। 

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, फॉर्च्यूनर में जली लाश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तेजतर्रार मोनालिसा जौहरी मुख्यालय अटैच, संजय सिंह बने खतौली एसडीएमराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सीधी बात-25 जून के बाद प्रदूषण मिला तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFRANAGAR-डीजे देखने गई छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्मजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »