MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

मुजफ्फरनगर। छपार थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी बिजनौर के सलेमपुर उर्फ फैजीपुर निवासी रूसब उर्फ सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बाइक और पीली धातु के आभूषण बरामद हुए हैं।

सोमवार देर रात पुलिस बसेड़ा से भोकरहेडी मार्ग स्थित रजबहे की पटरी के पास चेकिंग कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आती बाइक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक नहीं रोकी गई। पुलिस टीम ने पीछा किया, पुलिस के द्वारा पीछे करने पर वह कुछ दूर चलने पर बाइक स्लिप होकर गिर गई, बदमाश ने खुद को घिरता देखकर पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान रूसब उर्फ सौरभ पुत्र सुभाष निवासी सलेमपुर उर्फ फैजीपुर थाना हेमपुर दीपा जनपद बिजनौर के रूप में हुई। आरोपित अपने साथियों के साथ मिलकर घरों में घुसकर चोरी व लूट की घटनाएं करता था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपी रूसब उर्फ सौरभ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि सोमवार देर रात में छपार थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी पुलिस फोर्स के साथ गांव बसेडा में भोकरहेडी मार्ग पर स्थित नहर पटरी पर चेंकिग कर रहे थे, तभी भोकरहेडी की ओर से रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। छपार बसेडा-भोकरहेडी मार्ग पर पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दस हजार का ईनाम बदमाश घायल हो गया। थाना रामराज से लूट के मामले में वांछित चल रहा था और इसके खिलाफ 10 हजार का इनाम भी पुलिस ने घोषित किया था। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की बाइक पुरकाजी से लूटे गए एक जोड़ी सोने के कुण्डल, 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीर नरायण सिंह और सेन्सरपाल सिंह मलिक, हैड कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल अनीस खां, देशराज, प्रशान्त कुमार, करनवीर सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  संस्कार और अनुशासन सफलता की सीढ़ीः विकल्प जैन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मोनालिसा जौहरी फिर बनीं बुढ़ाना एसडीएम, खतौली में राजकुमार की तैनाती

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनीजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »