वाल्मीकि समाज ने इतवार को मनाई छुट्टी, मंत्री के भाई को कह दी ये बात…

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की सख्ती के बाद डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन के ठेका का विरोध कर रहे वाल्मीकि समाज के लोग रविवार को शांत नजर आये। आज कहीं पर भी कूड़ा वाहन नहीं रोके गये, हालांकि गुरू गौहर वाल्मीकि और सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन बिडला के साथ ये सैंकड़ों लोग अपनी बात लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. सजीव बालियान के एटूजेड स्थित आवास पर पहुंचे और वहां उनके भाई विवेक बालियान को ज्ञापन देकर कंपनी बंद कराने की मांग की।

बता दें कि पिछले चार पांच दिनों से वाल्मीकि समाज के लोग घर-घर कूड़ा कलैक्शन के लिए पालिका द्वारा दिये गये ठेेके का विरोध कर सड़कों पर उतरे हुए हैं। गत दिवस छह गाड़ियों को रोककर आठ घंटे तक कब्जाये रखा गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ प्रज्ञा सिंह से दो दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद समाज के लोगों ने गाड़ियों को नहीं चलने देने की चेतावनी दी थी, लेकिन रविवार को मामला शांत नजर आया। सवेरे गुरू गौहर वाल्मीकि के साथ सैंकड़ों महिला और पुरुष केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन वो नहीं मिल पाये। उनके भाई विवेक बालियान से उनकी समस्या को सुना। गुरू गौहर ने बताया कि उन्होंने इस प्रकरण में बातचीत कर समाधान करने का भरोसा दिया है। यदि कंपनी बंद नहीं हुई तो मजबूरन इस बार हम बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान गुरू गौहर वाल्मीकि, मिलन बिडला, सन्नी सिलेलान, कपिल पालीवाल, डब्बू, रणजीत, सन्नी कुमार, सोमवीरी, राजकुमार, लक्ष्मी और गुडिया सहित सैंकड़ों महिला व पुरुष शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  विशु तायल की गुंडई में फंसे उद्यमी के पिता

डोर टू डोर-तीन जोन में बांटा शहर, फील्ड में उतारी चार टीम, पालिका देगी 25 बड़े वाहन

मुजफ्फरनगर। शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन के लिए पालिका से अनुबंध कर ठेका लेने वाली दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्रा.लि. ने शहर को तीन जोन में बांटा है। इसके साथ ही घर-घर के साथ ही डलाव घरों से भी कूड़ा उठाकर उसका निस्तारण करने का काम कंपनी को ही दिया गया है। घर और डलावघर से कूड़ा उठाने के लिए कंपनी ने चार टीमों को लगाया है। तीन जोन में कंपनी के एमडी ने जोन इंचार्ज लगाये हैं। इसके साथ ही डलाव घरों से कूड़ा उठाने के लिए पालिका कंपनी को 25 बड़े वाहन देने जा रही है।

बता दें कि दिल्ली की कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए 55 वार्डों में घरों से कूड़ा उठाने के लिए कंपनी को पालिका ने 67 टिपर और 77 हाथ रेहडा दिये हैं। डोर टू डोर के लिए कंपनी ने शहर के 55 वार्डों को जोन में बांटकर जोन इंचार्ज लगा दिये हैं। इनमें परियोजना प्रबंधक पुष्पराज और बलजीत सिंह भी शामिल हैं। इसके साथ ही कूड़ा डलाव घरों से रोजाना कूड़ा उठाकर डम्पिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए भी पालिका ने कंपनी को जिम्मेदारी सौंप दी है। इस कार्य के लिए पालिका प्रशासन की ओर कंपनी को 25 बड़े वाहन दिये गये हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अनुबंध के अनुसार शहर के सभी डलाव घरों से कंपनी ही कूड़ा उठायेगी। नगर स्वासथ्य अधिकारी डाॅ. अतुल ने बताया कि कंपनी को पालिका की ओर से 4 जेसीबी, 7 डम्फर, 4 ट्रैक्टर ट्राली, 2 बुल ट्रैक्टर दिये जा रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य वाहन उपलब्ध कराने की तैयारी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच गौशाला का जायजा लेने निकले एडीएम नरेन्द्र बहादुर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  फीयरलैस शालू-कब्रिस्तान में खोदी कब्र, श्मशान में जलाई चिताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाली गई पूरी ट्रेन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाली गई पूरी ट्रेनजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »