वैश्य सभा ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा मंगलवार को समाज के मेधावी छात्र छात्राओं और प्रतिभाशाली युवाओं को अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ ही दूसरे क्षेत्रों में भी आगे आना चाहिए। समाज और देश के योगदान में वैश्य समाज के योगदान को भी सभी के सामने रखा गया।

वैश्य सभा द्वारा आयोजित वैश्य मेधावी छात्र- छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन मंगलवार को एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। यहां पर वैश्य समाज के प्रमुख लोगों ने समाज के उत्कृष्ट प्रतिभा वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, सत्य प्रकाश मित्तल, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गोयल, राजकुमार, अशोक तायल, डॉ. एमके बंसल, पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रबु( लोगों ने बच्चों को बधाई दी और वैश्य सभा के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

वैश्य सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने महाराजा अग्रसैन भवन में वैश्य मेधावी छात्र छात्रा अलंकरण समारोह में सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आज यहां पर इस वर्ष हाईस्कूल और इण्टरमीएिट की परीक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंकों से पास होने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया, साथ ही वैश्य सभा ने सिविल सर्विस, सीए, पीसीएस जे आदि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में चयनित बच्चों को भी सम्मान दिया है। समारोह में करीब 300 बच्चों को सम्मानित किया गया है। अध्यक्षता सत्यप्रकाश मित्तल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कंसल, योगेश सिंघल भगत, अजय सिंहल, संजय गुप्ता, मित्रसेन अग्रवाल, संजीव गोयल, जनार्दन स्वरूप, दिनेश बंसल, अनिल तायल और अजय गर्ग आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-टैण्डर खुले नहीं, मच गया पूल का शोर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किराये के बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, हड़कम्पराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक ने नौकरी के नाम पर की ठगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा मकान, पड़ोसी के घर गुजारी रातजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »