शामली के युवक का हरियाणा में कत्ल पर हंगामा

शामली। शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में रविवार की शाम कांधला निवासी दो सगे भाई हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शादी समारोह में काम करने के बाद देर रात पानीपत के रास्ते कैराना आ रहे थे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के तीन कांस्टेबल ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। कैटरिंग संचालक भाई विजय को हिरासत में ले लिया, दूसरे भाई अजय को चौकी में बंद कर दिया। सोमवार को सुबह विजय का शव सनौली पुलिस चोकी के पास यमुना पुल के नीचे मिला। परिजनों ने सनौली चौकी के तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर हंगामा किया।

कांधला के शेखजादगान निवासी अजय और विजय दो भाई शादी में कैटरिंग का काम करते थे। रविवार शाम दोनों भाई कुरुक्षेत्र से कांधला आ रहे थे। पानीपत से दोनों भाई टेंपो में बैठ गए। अजय ने बताया कि सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दोनों टेंपो में सवार थे। हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर सनौली थाने के एक पुलिस कांस्टेबल ने उनको टेंपों से उतार कर मारपीट की। बाद में टेंपो जैसे ही यमुना पुल पर सनौली पुलिस चौकी से नाके पर पहुंचा तो सनौली थाने के तीन कांस्टेबलों ने उसे और उसके भाई को टेंपो से नीचे उतार लिया तथा दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

अजय ने बताया कि पुलिस कर्मी उनको चौकी ले गए और उसे सनौली पुलिस चौकी पर बंद कर दिया, जबकि उसका भाई उसे वहां पर नजर नहीं आया। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे 15 हजार रुपये छीन लिए। पुलिसकर्मियों ने फोन करके उसके पिता अजब सिंह को भी बुला लिया तथा उससे भी छोड़ने के नाम पर रुपये लिए। जब उसने पुलिसकर्मियों से अपने भाई विजय के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह भाग गया। पूरी रात अजय को चौकी में बंद रखा गया, इस बीच विजय का पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें:  303 दुकानों की ई लॉटरी से आबकारी विभाग में हुई जमकर धनवर्षा

सोमवार सुबह सनौली पुलिस चौकी के पास ही यमुना पुल से नीचे विजय का शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया कि विजय को पुल से नीचे धक्का देकर मार दिया। मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया। इस बीच परिजनों को सूचना मिली तो उनके साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गये। सनौली पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कांधला के लोगों ने पानीपत-खटीमा हाईवे पर सनौली पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया। इन लोगों की मांग थी कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर तुरंत मामला दर्ज होना चाहिए। वरना वह अधिकारियों के कार्यालय पर भी धरना देने को बाध्य होंगे। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गये। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, तो हंगामा हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  कोहरे का कहर-ट्रक काली नदी में गिरा, चालक की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसडीएम मोनालिसा ने ली संचारी रोग टास्क फोर्स की मीटिंगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  303 दुकानों की ई लॉटरी से आबकारी विभाग में हुई जमकर धनवर्षा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शाही ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी, कार में बैठ खुद पर डाला पेट्रोलजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »