गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के खिलाफ संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। गायिाजबाद स्थित डासना देवी मन्दिर में हिन्दू समाज की पंचायत को रोकने और पंचायत के लिए आये हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त हिन्दू मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर पहुंचकर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से उन्हें हटाने की मांग की।

बता दें कि गाजियाबाद डासना देवी मन्दिर के महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। इसी को लेकर हिन्दूवादी नेताओं ने डासना मन्दिर परिसर में हिन्दू पंचायत बुलाई थी। इसमें दूर दराज से कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको पंचायत करने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया था। इसी के विरोध में मंगलवार को संयुक्त हिन्दू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी के नेतृत्व में हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहंुचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्र की आत्महत्या

ज्ञापन में कहा गया कि गाजियाबाद जनपद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के द्वारा काफी लम्बे समय से हिन्दु नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। 13 अक्टूबर की डासना देवी मन्दिर गाजियाबाद में हिन्दू समाज की पंचायत को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकताओं व साधु, संतों, महात्माओं पर पुलिस ने भारी लाठी चार्ज किया। इसके अलावा पिछले दिनों डासना देवी मन्दिर पर हमला करने वाले कट्टरपंथियो खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी। मोर्चा ने सीएम से पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान मनोज सैनी के अलावा संजय अरोरा, बाबू रामपाल, डॉ. योगेन्द्र शर्मा, पंकज भारद्वाज, विपिन कुमार, बिट्टू सिखेड़ा, लोकेश सैनी, रविन्द्र नायक, राजू सैनी, सुरेन्द्र मित्तल, राजेश कश्यप, पवन राणा, राजीव गोस्वामी, महंत पंकज कृष्ण शास्त्री, विकास अग्रवाल, संदीप पुण्डीर एडवोकेट, अरविन्द सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश में बाग का सपना दिखाकर 69.23 लाख की ठगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्र की आत्महत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने को डॉक्टरों के बयान लेगी पुलिसजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »