दबंगों का इलाज, रोए, लंगड़ाये और मांगी माफी

मुजफ्फरनगर। पैसों के विवाद में एक सैलून संचालक युवक को फोन कर खेत पर बुलाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटने वाले दबंग युवक के साथ ही उसके साथियों का पुलिस ने इलाज कर दिया है। कल तक दबंगई दिखाकर युवक को बेरहमी से पीटने वाले इन चारों युवकों की एक नई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें थाने में वो रोते, गिड़गिड़ाते और माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- 42 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 14 करोड़ जारी

बता दें कि विगत बुधवार रात में युवकों के बीच मारपीट की एक वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो जंगल में एक नलकूप के पास की है। वीडियो में चेहरे को रुमाल से छिपाए चार युवक एक युवक को बेल्ट से पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़ित पक्ष को तलाश कर तहरीर लेने के बाद चोरों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि शेरनगर निवासी सैलून संचालक आदेश कुमार के गांव निवासी सेविन पर बाल काटने के रुपये बकाया थे। आदेश लगातार ही सेविन से अपने बकाया पैसे की मांग करता रहता था। इसी से रंजिश रखते हुए सेविन ने अपने साथी बिलासपुर निवासी कन्हैया को भेज कर पैसे देने के बहाने सैलून संचालक आदेश को घर से बुलवा लिया।

मखियाली के जंगल में सेविन ने अपने साथी कन्हैया और अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर खेत की नलकूप पर ही मारपीट शुरू कर दी। चारों युवकों ने आदेश के साथ बेरहमी से मारपीट की। शुक्रवार को नई मंडी पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, जो मंडी थाना परिसर की ही है। इसमें उप निरीक्षक के साथ पुलिस कर्मी गाड़ी से चारों दबंग आरोपियों को उतारते हुए नजर आ रहे हैं, ये चारों लंगड़ा रहे हैं, हाथ जोड़कर कान पकड़ते हुए अपना अपराध भी कबूल कर रहे हैं और माफी मांग रहे हैं। नई मंडी प्रभारी ने बताया कि चोरों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में 5 गौकश को गिरफ्तार, गौमांस किया बरामद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाभी का ननद से हुआ झगड़ा, परिजनों को बुलाकर करा दी पिटाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भरतिया कालोनी मकान प्रकरण में अब सभासद भी कूदे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्तजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »