व्यापारियों ने किया मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की 17 मार्किट के 500 दुकानदारों के करीब तीन दशक पुराने प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा उप विधि लाकर निस्तारण कराने के प्रयास को लेकर व्यापारियों ने नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वार्ड सभासद मनोज वर्मा का नागरिक अभिनंदन करते हुए व्यापारी हित में लिये गये इस बड़े निर्णय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल के द्वारा भगत सिंह रोड स्थित तुलसी पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने बताया कि नगरपालिका परिषद् की शहरी क्षेत्र में 17 मार्किट स्थित हैं, जिनमें करीब 509 दुकानदार अपना अपना कारोबार कर रहे हैं। इन दुकानदारों में शिकमी किरायेदारी, वारिसान और 15 साला प्रकरण लंबित चले आ रहे हैं। कई चेयरमैन के कार्यकाल में इनका समाधान कराये जाने के लिए आवाज उठी और प्रयास भी किये गये, लेकिन ये आधे-अधूरे ही साबित हुए। व्यापारी नेता ने कहा कि मौजूदा पालिका बोर्ड में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में इस समस्या का स्थाई समाधान तलाशने के प्रयास शुरू हुआ और इसमें प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। पालिका की तीन जून 2025 को सम्पन्न हुई बोर्ड मीटिंग में कर विभाग के द्वारा तैयार उप विधि में किये गये 50 प्रतिशत किराया बढोतरी के प्रस्ताव को 35 प्रतिशत कर दिये जाने के सम्पूर्ण बोर्ड के मत को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वीकार करते हुए इसे शासन को भिजवाया है, यह उनका व्यापारी हित में बड़ा फैसला है। उन्होंने पूर्ण व्यापारी समाज की ओर से दोनों अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  23 फरवरी को एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के इस प्रकरण को लेकर हम लगातार प्रयास करते रहे। इसमें जो बाधा थीं, उनको शासन स्तर से पालिका बोर्ड को साथ लेकर हल कराया गया। इसे जल्द से जल्द लागू कराया जायेगा। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हम अपने कार्यकाल के पहले ही दिन से पालिका मार्किट के किरायेदार व्यापारियों के हितों को लेकर संवेदनशील होकर कार्य कर रहे हैं। व्यापारियों के लंबित प्रकरणों को निस्तारित कराने के लिए बोर्ड मीटिंग में बड़ा निर्णय लिया गया है। शासन की मंजूरी प्राप्त होने के साथ ही इस उपविधि को लागू कराने में देर नहीं की जायेगी। इससे जहां पालिका को राजस्व की प्राप्ति होगी तो वहीं व्यापारियों को भी राहत मिलेगी और शिकमी किरायेदारों को अपना आवंटन प्राप्त होगा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मुद्दे में नगर पालिका सदैव आपके साथ है और आपके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी यह सकारात्मक पहल व्यापारियों के हित में एक मजबूत कदम है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

कृष्णगोपाल मित्तल ने व्यापारियों की ओर से मंत्री कपिल देव, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और पालिका बोर्ड के साथ ही इस प्रस्ताव को लाने वाले वार्ड 49 के भाजपा सभासद मनोज वर्मा का अभिनंदन करते हुए पूर्ण बोर्ड का आभार भी प्रकट किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, व्यापारी नेता सुनील तायल, शलभ गुप्ता, राजकुमार कालरा, महेंद्र नाथ, चंद्र मोहन, विक्की, सुरेंद्र ठाकुर, राजकुमार संगम, किरण पाल, अनुज गोयल, मोहित नागपाल, सुधांशु, विजय मदान, ब्रिज कुंवर, आकाश, चीकू जैन, आलोक आहूजा, परवेज, जयेंद्र प्रकाश सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अनुचर रामेश्वर को विदाई पर किया सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन पर मिला एमबीबीएस की छात्रा का शवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने की पुष्प वर्षा, मंत्री कपिल देव ने लहराया भगवा परचम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-विकास के एजेंडे पर भाजपाई सभासद आमने-सामनेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »