मूसलाधार बारिश-चरथावल थाने की छत ढही, किसान नेता की कार पर पेड़ गिरा

मुजफ्फरनगर। रविवार के बाद बुधवार को भी मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिसने जिलेभर में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से लेकर देहात तक बारिश ने मौसम में गरमाहट से तो राहत दी, लेकिन कई स्थानों पर ये बारिश आफत लेकर भी आई।

बुधवार को सुबह से 12 बजे तक लगातार तेज बारिश होती रही, जिसके बाद बारिश तो थोड़ी हल्की जरूर हुई, लेकिन उमस और घुटन ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी और नमी के चलते कई जगह लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। चरथावल थाना परिसर में बारिश ने खतरनाक रूप ले लिया जब एक पुराने कमरे की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि अंदर मौजूद पुलिसकर्मी समय रहते बाहर निकल गया और बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि थाने में बने कई सरकारी आवासों की हालत जर्जर हो चुकी है और बारिश का पानी कमरों में भर जाता है। यदि इनकी जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

इसी दौरान चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा मार्ग पर तेज बारिश और हवा के कारण एक बड़ा पेड़ राष्ट्रीय भूमिहार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व किसान नेता काला प्रधान की कार पर गिर पड़ा। सौभाग्यवश, काला प्रधान समय रहते कार से बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार पर गिरे पेड़ को हटवाने का प्रयास किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। क्योंकि पेड़ गिर जाने के कारण मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया था। बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। खासकर निचली बस्तियों में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया। कई परिवारों को घर से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। वहीं, मुख्य बाजारों में पानी भरने से दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। दुकानों में पानी और कीचड़ घुस जाने से माल खराब हो गया और ग्राहकों की आवाजाही भी बंद हो गई। रविवार की बारिश से उपजे हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए थे कि बुधवार की बारिश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी। लोग अब नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि हर बार बारिश में शहर क्यों डूबता है? नालों की सफाई समय पर क्यों नहीं की जाती? बारिश से पहले की जाने वाली तैयारियाँ सिर्फ कागज़ों तक क्यों सीमित रहती हैं?

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-खेत पर चारा लेने गई दलित महिला की गैंगरेप के बाद हत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कनेक्शन काटने पहुंचे जेई से बोला बदमाश-जो खम्भे पर चढ़ा खोपड़ी उड़ा दूंगा….राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कनेक्शन काटने पहुंचे जेई से बोला बदमाश-जो खम्भे पर चढ़ा खोपड़ी उड़ा दूंगा….

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टैण्डरों में पूल से पालिका का इंकार, सभासदों-ठेकेदारों में चलती रही तकरारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »