शनिवार की शाम मुजफ्फरनगर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार की सुबह स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचे और वहां पर विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण पाने के लिए आये युवाओं से मुलाकात करते हुए उनको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी देते हुए शनिवार को पाकिस्तान की पराजय के लिए निकाली जाने वाली शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ पीओके और पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद भारत द्वारा पाकिस्तान को हर हमले का करारा जवाब देने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक जिले में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी मुजफ्फरनगर में यह यात्रा निकाली जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  VIJAY KA SATYAGRAH-दुनिया के सबसे लंबे धरने के 28 साल पूरे


मंत्री कपिल देव ने सुबह मोर्निंग वॉक के समय शहर के नुमाइश ग्राउंड, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कंपनी बाग और राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचकर मोर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों और युवाओं से मुलाकात करते हुए उनको ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के पराक्रम की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि टाउन हॉल के मैदान में शनिवारकी शाम 5 बजे आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के निमित्त लोगों से आत्मीयता से मिलकर सभी को अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री व तिरंगा यात्रा जिला कार्यक्रम संयोजक सुधीर खटीक, मण्डल महामंत्री राधे वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नितिन गर्ग, विवेक चौहान, पूर्व सभासद नवनीत कुच्छल व पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्था

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस पर भी गंभीर आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्था

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर हुड़दंग में तब्दील हुआ जीत का जश्न, बेकाबू हुए उत्साहित युवकजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »