एम.जी. पब्लिक स्कूल में तीन विद्यार्थियों का नीट क्वालीफाई करने पर हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नीट-2025 उत्तीर्ण करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को सफलता का शिखर छूने वाले इन विंद्यार्थियों के परिश्रम से सीख हासिल करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में आज आयोजित सम्मान समारोह में नीट-2025 में सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं राशि गायेल, हर्ष गोयल और चीना कुमारी को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय की छात्रा रही राशि गोयल ने 99.81 प्रतिशत के साथ 577/720 अंक प्राप्त किए, हर्ष गोयल ने 99.78 प्रतिशत के साथ 574/720 अंक पाये और छात्रा चीना कुमारी ने 99.02 प्रतिशत के साथ 534/720 अंक प्राप्त करते हुए नीट-2025 में सफलता अर्जित की है। इन विद्यार्थियों ने अपने परिवार के साथ ही विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्या के साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने तीनों बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें:  श्री बालाजी जयंती समारोह सम्पन्न, बालाजी धाम पर भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में जहां इन तीनों विद्यार्थियों के परिश्रम और उसके सहारे अर्जित की गई सफलता के लिए शुभकामना दी तो वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं को इनकी सफलता से सीख हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सफलता का सबसे पहला नियम लक्ष्य के प्रति शत प्रतिशत समर्पण और ईमानदार परिश्रम है। परिश्रम ही वो मार्ग है, जिसके सहारे में सफलता के शिखर को छू सकते हैं। उन्होंने सभी कोे मोबाइल का प्रयोग केवल सकारात्मक रूप से आवश्यकता के अनुसार करने और खुद पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। 

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर घर-घर पहुंचे मंत्री कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर शिवसैनिकों ने वजीर खान को जूतों से पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चार साहिबजादों के शहीदी दिवस पर शिवसैनिकों ने वजीर खान को जूतों से पीटाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »