अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे तीन शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम थाना और डॉट (दूरसंचार विभाग) टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर 5 जून 2025 को बुढ़ाना मोड़ क्षेत्र से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी दस्तावेजों पर सिम कार्ड लेकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे।

एसएसपी संजय वर्मा ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए जानकारी दी कि यह गैंग दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों के भोलेभाले लोगों को गुमराह कर उनके नाम पर सिम कार्ड जारी करवाता था और उन्हें विदेशी कॉल्स के लिए वाईओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) के रूप में उपयोग करता था। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही वाईओआईपी तकनीक से विदेशी कॉल्स भारतीय मोबाइल नंबरों पर लोकल कॉल के रूप में दिखती थीं। इससे कॉल करने वाले की पहचान गुप्त रहती थी और कॉल ट्रेस करना बेहद मुश्किल हो जाता था। साथ ही, भारत सरकार को मिलने वाला अंतरराष्ट्रीय कॉल टैक्स भी नहीं चुकाया जा रहा था, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

इसे भी पढ़ें:  गाजीपुर में लटके तारों पर एके शर्मा सख्त: जेई सस्पेंड, एसडीओ और अधिशासी अभियंता को चार्जशीट

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी विदेशी साइबर अपराधियों से जुड़कर उनके लिए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे। इसके बदले में उन्हें न्ैक्ज् (विदेशी मुद्रा) में क्रिप्टोकरेंसी द्वारा भुगतान किया जाता था, जिसे वे भारतीय रुपये में एक्सचेंज कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी मोसीन पुत्र मंगत निवासी ग्राम काजीखेड़ा, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उम्ररू 36 वर्ष), सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी ग्राम कम्हेड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर (उम्ररू 31 वर्ष),मोहम्मद फिरोज पुत्र कमरुद्दीन दृ निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह, गली नं. 11, थाना मवाना, मेरठ (उम्ररू 26 वर्ष) के रहने वाले है। कब्जे से 3 डेस्क बॉक्स,4 वाई फाई राउटर,7 मोबाइल फोन (3 एंड्रॉयड, 4 कीपैड), 40 सिम कार्ड,1 लैपटॉप,अन्य उपकरण बरामद हुए है। कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम, मुजफ्फरनगर के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह और दूरसंचार विभाग मेरठ के सहायक निदेशक अनुराग द्विवेदी तथा प्रवीण जैन समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों और डॉट अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सीतापुर: बीएसए पर हेडमास्टर का बेल्ट से हमला, दफ्तर में अफरा-तफरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ऑल इंडिया मोमीन अंसारी समाज ने मनाया चौथा स्थापना दिवसजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »