MUZAFFARNAGAR-सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत से कोहराम

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव चितौड़ा में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक उग्र सांड ने गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग अनुप सिंह पर हमला कर दिया। पेट में सींग लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चार महीने पहले ही मृतक बुजुर्ग के बेटे की एक हादसे में मौत हो गई थी। बेटा भारतीय सेना में तैनात था। अभी परिवार इससे उबर भी नहीं पा रहा था कि बुजुर्ग की मौत से कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  जल्द बदलेगी कम्पनी गार्डन की तस्वीरः मीनाक्षी स्वरूप

हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, अनुप सिंह पुत्र दल सिंह अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में सांड की सींग उनके पेट में जा धंसी। गंभीर हालत में परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अनुप सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और सोमवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियां

बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले अनुप सिंह के जवान बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका बेटा भारतीय सेना में कार्यरत था। बेटे की असमय मौत के बाद अनुप सिंह गहरे सदमे में थे और अब खुद उनकी असमय मृत्यु ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा गोवंश को जल्द से जल्द पकड़वाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र क्यों लडे़गा चुनाव, जब सीट रालोद की है...टिकट पर और क्या-क्या बोले चुनाव प्रभारी!

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जल्द बदलेगी कम्पनी गार्डन की तस्वीरः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियां

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरनाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »