MUZAFFARNAGAR-एक यूनीपोल को लेकर दो हिंदू संगठनों में तगड़ी तकरार

मुजफ्फरनगर। इस बार कांवड़ मार्ग पर पहली बार शिवभक्तों का रैला उमड़ने से पूर्व ही किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। डीजे और बड़ी झांकी वाली कांवड़ों को स्मूथ वे उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका परिषद् के द्वारा दो यूनीपोल को हटवाया जा चुका है, अब शहर के बीच कांवड़ मार्ग पर लगे एक यूनीपोल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस यूनीपोल को लेकर दो हिन्दूवादी संगठन अपने अपने प्रचार के लिए आमने सामने आ गये हैं। मामला अफसरों तक पहुंचा और अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है।

10 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है, हालांकि शिव भक्त कांवड़ियों का उत्तराखंड से गंगा जल लेकर कांवड़ा यात्रा पर शहर में आगमन करीब एक माह से हो रहा है और पिछले दो तीन दिनों से इसमें भीड़ लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस ने अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारम्भ कर दिया है। अब शहर में कांवड़ मार्ग पर लगा एक यूनीपोल जिला प्रशासन और पुलिस के साथ ही नगरपालिका के लिए सिरदर्द बन गया है। शहर में आनंद भवन के सामने डिवाईडर पर लगे इस यूनीपोल पर दो हिंदूवादी संगठनों ने अपना एकाधिकार स्थापित करने का प्रयास किया है, इसको लेकर दोनों संगठन के नेता आमने सामने आ गये हैं, जिससे संगठनात्मक विवाद पैदा हो जाने से अफसर परेशान हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नाला

दरअसल आनंद भवन स्थित शिव मंदिर में करीब तीन दशक से शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा द्वारा शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। उनका यह शिविर जिले में सबसे लंबा चलने वाला शिविर है, जो सावन माह के प्रथम दिन से शिवरात्रि तक चलता है। इसी आनंद भवन के सामने स्थित यूनीपोल पर ललित मोहन शर्मा द्वारा शिविर के प्रचार के लिए फ्लैक्स लगवाया जाता है। आनंद भवन के पास ही स्वरूप प्लाजा में अखिल भारत हिंदू शक्ति संगठन के द्वारा भी शिविर आयोजित किया जाता है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने भी इसी यूनीपोल पर शिविर प्रचार के लिए फ्लैक्स लगवाने का दावा किया है, जिससे दोनों संगठन आमने सामने आ गये हैं। यूनीपोल की एडवरटाइजिंग कंपनी भी दोनों की लड़ाई में परेशान है। मामला नगरपालिका तक जा पहंुचा तो ईओ ने इस यूनीपोल को हटवाने के लिए कह दिया।

सोमवार को इस प्रकरण में शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी शरद कपूर, उज्जवल पंडित, आनंद गोयल आदि टाउनहाल पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिले और बताया कि उनका संगठन करीब तीन दशक से यहां शिविर लगा रहा है और इसी शिविर का प्रचार करने के लिए आनंद भवन के सामने वाले यूनीपोल पर फ्लैक्स उनके संगठन का ही लगता आ रहा है। ऐसे में दूसरे संगठन के लोग बिना वजह विवाद पैदा करना चाह रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जांच की मांग भी की। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रकरण में विभागीय रिपोर्ट मांगी गयी है, जिसमें बताया गया कि यूनीपोल का रजिस्ट्रेशन कराने वाली कंपनी सि( एडवरटाइजिंग के मालिक आशीष कुमार से भी पूछताछ की गई है तो पता चला कि दो हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के बीच एक यूनीपोल पर प्रचार फ्लैक्स लगाने को लेकर वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से ही यह विवाद बना हुआ है। कहना है कि यहां पर कांवड़ यात्रा के दौरान बरसों से शिवसेना का ही प्रचार फ्लैक्स लगता आया है, मामले में शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। इसके बाद डीएम को भी इससे अवगत कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने डीएम से कहा-एमआईटूसी कंपनी का भुगतान रोकें

शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर लगे यूनीपोल-डिवाईडर का होगा सर्वे

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव को शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग बझेडी अंडरपास से लेकर वहलना चौराहे तक और शिव चौक से काली नदी पुल तक डिवाईडर और उन पर लगे यूनीपोल का सर्वे कराये जाने के साथ ही तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए कांवड़ मार्ग पर दो स्थानों मदीना चौक बझेडी रोड और नावल्टी चौराहे से दो यूनीपोल को हटवाया गया है, इनके कांवड़ा यात्रा के दौरान बड़ी कांवड़ों के आवागमन में बाधा बनने की संभावना थी। अब ऐसे ही एक अन्य यूनीपोल को लेकर विवाद हो रहा है। इसको देखते हुए पूर्ण कांवड़ मार्ग का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें यदि कोई यूनीपोल या डिवाईडर बड़ी कांवड़ों के सुलभ अवागामन को प्रभावित करता प्रतीत होगा तो उसको हटवाने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए एसपी ट्रेफिक को भी पत्र भेजा गया है, जिसमें उनसे कांवड़ मार्ग पर बड़ी कांवड़ों के आवागमन में यूनीपोल आदि से कोई बाधा की संभावना को लेकर जानकारी मांगी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  गौशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, सरगना सहित 7 गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वृंदावन में बीड़ी कारोबारी बेटे ने पिता को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा शहर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का छापा-वार्ड 3 में बिना सरिया डाले ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नालाजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »