महिला आस्ट्रेलिया में थी, बैंक खाते से उड़ा लिए आठ लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। एक महिला अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में थी और इसी बीच उसके बैंक खाते से आठ लाख रुपये की रकम साफ कर दी गई। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने बैंक में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई तो आश्वासन के बावजूद भी उसकी रकम वापस नहीं हुई, इसको लेकर अब इस ठगी के करीब साढ़े सात साल बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोई कमद नहीं उठाया। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने बैंक मैनेजर और एक आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 के 16 एवेन्यू निवासी नीलम कुमारी पत्नी प्रशांत कुमार के अनुसार उनका एक संयुक्त बचत खाता रुड़की रोड स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक शाखा में चल रहा है। वो 04 नवम्बर 2017 से 10 अक्टूबर 2018 तक ऑस्ट्रेलिया में रही। इसी बीच 17 फरवरी 2018 को उनके पंजाब एण्ड सिंध बैंक शाखा के बचत खाते से आठ लाख रुपये धोखाधड़ी करते हुए दूसरी महिला के बचत खाते में ट्रांसफर कराये गये। नीलम ने इस सम्बंध में जानकारी होने के बाद यहां आकर बैंक शाखा के मैनेजर को अपनी शिकायत की और कार्यवाही करने की मांग की, लेकिन रकम वापस कराने का भरोसा देने के बावजूद भी बैंक मैनेजर ने कोई कार्यवाही नहीं की। थाने में पुलिस से शिकायत की, इसके बाद डीएम और एसएसपी को भी शिकायत की, सीएम यूपी और डीजीपी यूपी को भी शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं होने पर नीलम ने 22 नवम्बर 2022 को सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  व्यापार संगठन की युवा इकाई में अनेकों पदाधिकारी हुए मनोनीत

नीलम के प्रकरण में कोर्ट ने एसएसपी को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तो एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्कालीन आरोपी बैंक मैनेजर और एक अन्य महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नीलम ने बताया कि उसके खाते से आठ लाख रुपये बैंक के इंटरनल वाउचर के जरिये उसके फर्जी हस्ताक्षर कराकर शहर के मौहल्ला मल्हूपुरा कच्ची सड़क निवासी महिला रेखा पत्नी किशनलाल के बचत खाते में ट्रांसफर कराये गये। वो ऑस्ट्रेलिया में थी और बैंक आई ही नहीं तो इसमें पूरी तरह से बैंक के तत्कालीन मैनेजर की मिलीभगत रही। 16 नवम्बर 2022 को प्रातः भी वो अपनी रकम के सम्बंध में बैंक शाखा पहुंची तो ब्रांच मैनेजर ने पैसे लौटाने से साफ इंकर कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  व्यापार संगठन की युवा इकाई में अनेकों पदाधिकारी हुए मनोनीतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गत रात्रि श्री गीता भवन में हुआ गीता दर्पण पत्रिका का विमोचन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुकुंदपुर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में कोहरामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »