40 हजार शिक्षकों की पूरी होगी मन की मुराद, मंत्री करेंगे सीएम से फरियाद

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के दो कदवार मंत्री कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अब उत्तर प्रदेश के 40 हजार से अधिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए जाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियांे द्वारा कथित गैर तथ्यात्मक अड़चन पैदा कर पुरानी पेंशन के लाभ से दूर करने के मामले में मुख्यमंत्री से मजबूत पैरवी करेंगे। साथ ही बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भी सकारात्मक हल कराकर जल्द इस मामले का निस्तारण कराया जायेगा।

विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच जनपद मुजफ्फरनगर के शिक्षक मंडल के शिक्षकों ने रविवार को योगी सरकार के दोनों मात्रियांे से उनके आवासों पर जाकर मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपे, जिसमें बताया कि शासन द्वारा जारी मेमोरेंडम के क्रम में विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने में भौतिक तथ्यों से परे रख नौकरशाह गुमराह करने का माहोल प्रदेश में पैदा कर दिया गया है, जिसका सीधा असर 40 हजार से अधिक शिक्षकांे पर पड़ रहा है। कौशल एवं विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को शिक्षकों ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आ रहे शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने में अड़चनों को पैदा कर लाभ बाधित किया जा रहा है।

इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई और अनुरोध किया कि 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने में सकारात्मक सहयोग करें, इसके शिक्षक तकनीकी व तथ्यात्मक हकदार है। इस मंत्री ने मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री और बेसिक के उच्चअधिकारियों से बात सब को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात सभी शिक्षक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार के आवास पर भी गए एवं उनको भी इस संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। अनिल कुमार ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच का पूरा मामला कैबिनेट के संज्ञान में है और इस संबंध में मुख्यमंत्री से स्वयं व्यक्तिगत वार्ता करके शिक्षकों के हित में ही फैसला लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य व जनपद के शिक्षक समुदाय के नेतृत्व कर्ता अजय गुप्ता, राहुल गोस्वामी, डॉ. संजीव वर्मा ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि 22 जनवरी 2004 को प्रकाशित विज्ञापन ही हमारा प्रशिक्षण/नियुक्ति का विज्ञापन है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा गलत व्याख्या की जा रही है कि यह केवल प्रशिक्षण का विज्ञापन था न कि नियुक्ति का। इस संबंध में ज्ञापन के साथ ही आरटीआई द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना व अन्य कागजात भी मंत्री को दिये गये। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में अजय गुप्ता, राहुल गोस्वामी, डॉ. संजीव वर्मा, अयोध्या प्रसाद शर्मा, पंकज कुमार, जगत सिंह, सुभाष, मांगेराम, विकास कुमार, प्रवीण सैनी, अमित स्वरुप शर्मा, विशाल गौतम, शिव शर्मा, सुनील कुमार, रश्मि माला, शिमला देवी, बीना शर्मा, नीलम सैनी, सूरज कुमार, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि शिक्षक और शिक्षिका शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFRANAGAR-डीजे देखने गई छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रतिबंधित दवाईयों के साथ नशे के पांच सौदागर गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वाराणसी-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू: 783 किमी का सफर अब केवल 12 घंटे में

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर वाहनों से डीजल चुराने वाले बदमाश को लगी गोलीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »