अंतराष्ट्रीय ट्रेड शो में छाया मुजफ्फरनगर के गुड़ का स्वाद

मुजफ्फरनगर। जनपद स्तरीय उत्पादों को देश के साथ ही दुनिया भर में नई पहचान बनाने के लिए आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में जनपद मुजफ्फरनगर के गुड़ का स्वाद सभी का ध्यान खींच रहा है। इस ट्रेड शो में मुजफ्फरनगर के छह उद्योग पतियों ने अपने अपने उत्पादों के प्रचार प्रसार के लिए स्टॉल लगाये। इस दौरान गुड से बने विभिन्न उत्पाद और मसालों को भी प्रस्तुत किया गया।

जनपदों के प्रमुख उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-द्वितीय में जनपद मुजफ्फरनगर से 6 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रदेश के आर्थिक विकास व अंतरराष्ट्रीय व्यापार में प्रदेश की भागीदारी बढाने के उद्देेश्य से नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण में जनपद मुजफ्फरनगर से कुल 6 उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए अपने अपने उत्पादों के प्रचार के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें से दो उद्यमी राकेश चौधरी एवं संयम गिरधर ने एक जनपद एक उत्पाद के तहत मुजफ्फरनगर के उत्पाद के रूप में चयनित गुड़ के स्टॉल लगाए हैं तो वहीं आस मुहम्मद द्वारा अपने ब्रांड आशु-जी खाद्य मसालों का स्टॉल लगाकर उनकी पहचान वहां आने वाले लोगों को कराई है।

राकेश चौधरी द्वारा एग्री फ़ार्म नाम से गुड से निर्मित विभिन्न प्रकार के बिस्किट व अन्य उत्पाद बनाये जाते हैं, जो वहीं उद्योगपति संयम अलग अलग फ्लेवर में गुड बाज़ार में उपलब्ध कराते हैं। इनका गुड और गुड के बने उत्पाद इस ट्रेड शो में खास ध्यान खींच रहे हैं। बताया कि यह ट्रेड शो 30 सितंबर 2024 तक नोएडा एक्सपो मार्ट में लगाया जा रहा है, जिसमें उद्यमियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न व्यापार अनुकूल नीतियों का लाभ प्रदान करते हुए व्यापार बढोतरी के लिए एक बडे बाजार को उपलब्ध कराना ही उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त मोरना से अक्षय ने हथकरघा से संबंधित स्टॉल लगाया है और अपने उत्पादों का भी प्रदर्शन किया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्ष

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »