तीसरे दिन भी नहीं खुली कचहरी-तहसील की हड़ताल

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद में जिला जज के कोर्ट रूम में हुई बहस के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं पर किये गये बल प्रयोग के खिलाफ चल रहे आंदोलन में तीसरे दिन बुधवार को भी कचहरी और तहसील में हड़ताल जारी रही। इस कारण जहां कचहरी में वादकारियों तो वहीं तहसील में सम्पंत्ति रजिस्टर कराने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभी यह हड़ताल और भी चल सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय संघर्श समिति पर छोड़ा गया है।

गाजियाबाद में जिला जज के न्यायालय परिसर में ही अधिवक्ताओं के साथ हुए प्रकरण के बाद पुलिस को बुला लिया गया। पुलिसकमियों ने वहां पर जमा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी चार्ज किया। ऐसे आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए आंदोलन छेड़ा हुआ है। केन्द्रीय संघर्ष समिति के आहवान पर सभी जिलों में अधिवक्ता सोमवार से ही कामबंद हड़ताल पर हैं। कचहरी में कामकाज ठप है तो वहीं तहसीलों में भी अधिवक्ताओं ने इस हड़ताल को समर्थन दिया, जिस कारण कचहरी और तहसीलों में कलमबंद हड़ताल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने के कारण लोग काफी परेशान नजर आये। इस दौरान कचहरी के गेट पर ही अधिवक्ताओं का धरना और प्रदर्शन बादस्तूर जारी रहा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक और जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरने पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि जब तक पीड़ित अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिल जाता है, हम संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और शीर्ष नेतृत्व के हर आदेश का पालन एकजुट होकर किया जायेगा। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला बार संघ के महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, अशोक चौहान, जितेंद्र पाल सिंह, डा. मीरा सक्सेना, अनिल दीक्षित, प्रवीण कुमार खोखर, सौरभ पंवार, आदेश कुमार, अश्वनी शर्मा, राकेश पाल, ललित पंवार, संदीप मलिक, संदीप त्यागी, अजमेर सिंह, आजम अब्बास, हर्षित शर्मा, बृजबंधु सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर अफसरों ने बंदियों ने जाना सूरत-ए-हाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  किसान पर सरेआम लाठी-डंडों से हमला, किया अधमराराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर अफसरों ने बंदियों ने जाना सूरत-ए-हाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »