MUZAFFARNAGAR-शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर। रविवार को शहर में शिव परिवार की मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए शोभायात्रा निकाली, जिसमें शामिल अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां पार्वती की महिमा का गुणगान किया। भजनों की धुनों पर भक्तजन झूमते और नाचते चल रहे थे। मंदिर परिसर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को शहर में शिव चौक से पाल धर्मशाला मंदिर समिति के द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शिव चौक पर पूजा अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने रथ पर सवार शिव परिवार की प्रतिमाओं के साथ भगवान शिव और मां पार्वती तथा भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया और पैदल ही जिला अस्पताल के पास पाल धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनको स्थापित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया और भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आये। यहां पर प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भक्तों के लिए भण्डारा हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष चन्देल, महामंत्री सभासद हनी पाल चन्देल, कोषाध्यक्ष संदीप पाल डिम्पल, नंद गोपाल, सुरेन्द्र प्रकाश, रमेश चन्देल, बाबूराम पाल, युगल किशोर भारती, देवपाल, मूलचंद पाल, ओमपाल और शिवकुमार पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  नारी सम्मान के समर्थन में भाजपा की जनआक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  26 जुलाई को मुजफ्फरनगर में सभा करने आ रहीं इकरा हसन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तारजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »