सरेआम हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ा

मुजफ्फरनगर। मंगलवार की शाम शहर के बीच सरेआम गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश सहित उसके साथी बाल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। शातिर बदमाश को पुलिस की दो गोलियां लगी, जिससे वो लंगडा हो गया। इस घायल बदमाश को पुलिस ने मीडिया के सामने भी व्हील चेयर पर पेश किया। जबकि इसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस हत्याकांड का 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया। इससे प्रसन्न एसएसपी ने टीम को प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नई मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर सरेआम बदमाशों के द्वारा गोलियां चलाकर की गई युवक की हत्या का खुलासा किये जाने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम के समय नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर अग्रसेन बिहार में फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक युवक विशाल देशवाल निवासी मेरठ की मृत्यु हो गयी तथा उसका साथी अनुज लाटियान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। एसएसपी के आदेश पर बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम बुधवार को मखियाली चैक पोस्ट पर चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अग्रसेन विहार में फायरिंग की घटना करने वाले बदमाश भोपा रोड से आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  क्रांतिसेना ने उठाई पब्लिक स्कूलों के खिलाफ आवाज

भोपा रोड पर घेराबन्दी की गयी, भोपा पुल से 01 मोटरसाईकिल पर सवार 02 युवक आते हुए दिखायी दिये, जिन्हे रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर तेजी से मुड़कर भागने लगे। टीएस मान ट्रान्सपोर्ट के सामने राजवाहे पट्टी पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। रजवाहे की पुलिया पर उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी। बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल हाईवे की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हो गया तथा दूसरे को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। घायल बदमाश के दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी। उसको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी के सुपुर्द किया गया।

घायल बदमाश की पहचान शातिर अपराधी योगराज त्यागी उर्फ योगी पुत्र नितिन त्यागी निवासी सूर्यनगर एटूजेड रोड नई मंडी के रूप में हुई। इसके साथ ही उसका साथी बदमाश पीयूष चौहान उर्फ पोली पुत्र योगेश कुमार निवासी अग्रसैन विहार नई मंडी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने घटना के 12 घंटे के भीतर ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने पर नई मंडी कोतवाल इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल और उनकी टीम की प्रशंसा की। एसपी सिटी के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश योगराज ने बताया कि मृतक विशाल देशवाल और अनुज लाटियान के साथ उनका कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। बीती रात भी वो अपने साथी पीयूष के साथ अग्रसेन बिहार में कुसुम हॉस्पिटल के पास चाय की दुकान पर खड़े थे तभी वहां विशाल व अनुज अपने साथियों के साथ आ गये और उनसे पुनः झगड़ा हो गया। जिसमें आवेश में आकर उन्होंने फायरिंग कर दी, इसमें विशाल की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अदालत का झटका, जमानत मंजूर, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंत्री कपिल देव ने विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  क्रांतिसेना ने उठाई पब्लिक स्कूलों के खिलाफ आवाज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शनजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »