मोदी सरकार के संघर्ष विराम से देश की जनता निराशः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम को मोदी सरकार का निराशाजनक कदम बताते हुए कहा कि जहां पहलगाम में हुई हिन्दुओ की सामूहिक हत्त्या पर देश भर में गुस्से का माहौल है, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू की गई सैन्य कार्यवाही को अचानक ही अमेरिका के दबाव में बंद कर देना देश्वासियों की भावनाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है और जनता ठगा सा महसूस कर रही है।

क्रांतिसेना अध्यक्ष एवं शिवसेना शिंदे के वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आवास पर सोमवार को संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान पैर में फ्रेक्चर होने के कारण चोटिल हुए ललित मोहन शर्मा की कुशलता लेने के बाद देश के हालात को लेकर चर्चा भी की गई। पदाधिकारियों ने एक मत कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को गौरवान्वित किया। सभी देशवासी सरकार से पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या कराने के लिए पाकिस्तान को एक बड़ा सबक सिखाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकर द्वारा अचानक ही संघर्ष शुरू होने से पहले ही संघर्ष विराम का फैसला ले लिया गया, जिससे देश की राष्ट्रभक्त जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से कटरा तक चलेगी रोडवेज बस, मिलेगा लाभ

प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में ललित मोहन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए पाकिस्तान से संघर्ष विराम के फैसले ने जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि एक के बदले 10 सिर लाने की घोषणा जुमला ही साबित हुई है। अब तो ऐसा लग रहा है कि इनके पास जुमलों के अलावा कुछ नहीं है, उन्होंने कहा की मोदी सरकार के संघर्ष विराम के इस फैसले के दूरगामी परिणाम होंगे। इस अवसर पर महासचिव पंडित संजीव शंकर ने हाल ही में शिवसेना और क्रांतिसेना में शामिल हुए युवाओं को सक्रिय रूप से हिंदुत्व व जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के निर्देश दिये। मंडल प्रमुख शरद कपूर ने कहा कि अनेक दलों की धूल फांक कर एक कथित हिन्दू मोर्चे का संस्थापक बना तिलकधारी हिन्दुओं को गुमराह करने में लगा है। उन्होंने लोगों को ऐसे फर्जी हिन्दू नेताओं से सावधान रहने के लिए भी कहा है। इस अवसर पर जिला प्रमुख आनंदप्रकाश गोयल, प्रबु( प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष अलोक अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, जिला उपप्रमुख मांगतराम सोनकर, नरेन्द्र ठाकुर, अमित गुप्ता, संजीव वर्मा, शिवसेना महानगर प्रमुख ओमकार पंडित, कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र विश्कर्मा, युवा जिला प्रमुख हेमंत शर्मा, योगेंद्र बिहारी, नगर उपप्रमुख राजेंद्र तायल, अमित शर्मा बॉबी, रोहन धीमान, रोहित धीमान आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस मनाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9 जून को होगा प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्म दिवस मनाया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बीच सीवर लीकेज से सड़क धंसी, बड़ा हादसा टलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »