MUZAFFARNAGAR-अपने शौचालय एनजीओ को सौंपेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। शहर के बाजारों और सार्वजनिक पार्क एवं स्थानों पर लोगों को जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्मित कराये गये शौचालयों की दयनीय हालत किसी से छिपी नहीं है। यहां तक की कम्पनी बाग जैसे शहर के एक मात्र प्रमुख पार्क में शौचालयों की दुर्दशा कई बार सुर्खियां बनी है, लाख प्रयासों के बावजूद भी इनकी सही देखरेख नहीं होने के कारण लोगों को इनका कोई भी उचित लाभ नहीं मिल पाता है, खासकर महिलाओं के लिए यह बदबू, गन्दगी और असुविधा के परिचायक ही बने रहते हैं, लेकिन अब नगरपालिका परिषद् ने इन शौचालयों की तस्वीर को संवारने और इस सुविधा को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए नई कवायद की है। शहरी क्षेत्र में पालिका अपने सभी शौचालय देखरेख और संचालन के लिए एनजीओ को सौंपने जा रही है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी को पालिकाध्यक्ष ने भी अपनी अनुमति प्रदान कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट चौधरी का प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयन

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में लोगों को जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए 26 स्थानों पर सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराते हुए उनका संचालन अपने ही सफाई कर्मचारियों के साथ कराया जा रहा है। इनमें अधिकांश शौचालय गन्दगी और असुविधा के परिचायक बने हुए हैं। यहां तक की कम्पनी बाग में आने वाले मोर्निंग वॉकर्स और अन्य लोगों के लिए तीन शौचालयों का निर्माण कराया गया है, लेकिन ये तीनों बदहाल अवस्था में नजर आते हैं। इसके साथ ही शिव चौक, भगत सिंह रोड और अन्य स्थानों पर बने इन शौचालयों का सही रख-रखाव नहीं होने के कारण ये बदहाल हो चुके हैं और गन्दगी यहां पर लोगों का स्वागत करते हुए नजर आती है। पालिका प्रशासन के द्वारा इनकी देखरेख और रख-रखाव के लिए अनेक बार प्रयास करते हुए कर्मचारियों को भी लगाया गया, लेकिन कर्मियों की लापरवाही के कारण यह शौचालय अव्यवस्था की भेंट चढ़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कारों की छत पर खड़े होकर पटाखे छोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार

ऐसे में अब इन शौचालयों की दशा सुधारने के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से नया कदम उठाया जा रहा है। पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शहरी क्षेत्र के सभी 26 सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय के बेहतर रख-रखाव के लिए इनको गैर सरकारी संगठन ;एनजीओद्ध को सौंपने की कवायद की है। इनमें कम्पनी बाग के भी तीनों शौचालय शामिल हैं। इसके लिए एनजीओ स्वच्छ समाज फाउंडेशन, लखनऊ के प्रस्ताव को ईओ ने आगे बढ़ाया है। ईओ ने बताया कि एनजीओ ने शौचालय का संचालन बिना लेन-देन करने की इच्छा जाहिर करते हुए अपना प्रस्ताव दिया है। एनजीओ ही सभी शौचालयों पर अपने कर्मचारी तैनात करेगी और उनकी देखरेख तथा रख-रखाव की जिम्मेदारी वहन करने को तैयार है। इसके लिए एनजीओ नियमानुसार यूजर चार्ज तय करेगी। जो भी यूजर चार्ज प्राप्त होगा वो सारी धनराशि एनजीओ को रखने का अधिकार दिया जायेगा ताकि उससे एनजीओ अपने कर्मचारियों का वेतन और दूसरे वित्तीय आवश्यकता को पूर्ण कर सके। ईओ ने बताया कि इसके लिए एनजीओ का प्रस्ताव पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को भेजा गया है। उनके द्वारा इसको स्वीकार करते हुए बोर्ड बैठक में रखने के लिए आदेशित किया गया है। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से शहरी क्षेत्र में सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की लिस्ट मांगी गयी है ताकि सभी को सूचीब( करते हुए एनजीओ को दिया जा सके। अभी तक पालिका अपने कर्मचारी लगाकर इनकी देखरेख करा रही है, लेकिन एनजीओ को यदि कार्य दिया जाता है तो बिना खर्च के ही इनका बेहतर संचालन कराया जा सकेगा। 

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांगजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »