टोंटी चोर-रोशन उखाड़कर स्कूल में घुसे बदमाशों ने साफ किया लाखों का माल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की साकेत कॉलोनी स्थित लिटिल एंजेल्स प्ले स्कूल देर रात्रि अज्ञात चोरों के निशाने पर आ गया। चोरों ने रोशनदान उखाड़कर स्कूल परिसर में घुसकर न केवल लाखों रुपये का सामान पार कर लिया, बल्कि स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए शौचालयों से दो दर्जन से अधिक स्टील की टोंटियां भी उखाड़ लीं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने साकेत कॉलोनी स्थित लिटिल एंजेल्स प्ले स्कूल में रोशनदान के रास्ते घुसपैठ की। अंदर घुसते ही चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़ा और वहां से दो इन्वर्टर, म्यूजिक सिस्टम, प्रोजेक्टर और बच्चों की फीस के रूप में रखे गए लगभग 6,000 रुपये नकद चुरा लिए।

चोरी के बाद चोरों ने स्कूल परिसर में जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ करते हुए उन्होंने शौचालयों में लगी करीब दो दर्जन स्टील की पानी की टोंटियां भी उखाड़ लीं। इस घटना से स्पष्ट है कि चोर न केवल सुनियोजित थे बल्कि उनका उद्देश्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाना भी था। मंगलवार सुबह जब स्कूल के संचालक विनय शर्मा स्कूल परिसर में पहुंचे, तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली साकेत चौकी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह इलाका शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में से एक है, और इसके बावजूद रात के समय यहां पुलिस गश्त न के बराबर होती है। इस प्रकार की घटनाएं न सिर्फ स्कूल प्रशासन बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-कादिर के कारण मुकदमे में फंसी मुनकाद की बेटी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे का बंद रास्ता खुलवाने मंत्री पहुंचे डीएम दरबारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मजदूरी करने गये मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की हादसे में मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मजदूरी करने गये मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की हादसे में मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »