SAWAN KANWAR-शिवरात्रि पर दिखा भक्ति और आस्था का उल्लास

मुजफ्फरनगर। सावन मास की पावन शिवरात्रि पर जनपद में भक्ति और आस्था की अद्भुत छटा देखने को मिली। दिनभर हुई बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था टस से मस नहीं हुई। शिव मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिनके श्बोल बमश् और श्हर हर महादेवश् के जयघोषों से पूरा जनपद शिवमय हो उठा। कांवड़ यात्रा में शामिल डाक कांवड़िए बारिश की परवाह किए बिना गंगाजल लेकर शिवधाम की ओर दौड़ते नजर आए। पूरा शहर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास में सराबोर रहा। वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शहर के शिवचौक पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी। हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने जल चढ़ाया। शिव चौक के पुजारी आचार्य हरीश भारद्वाज ने बताया कि कांवड़िया शुभ चार बजे जल अर्पित कर अपने गंतव्य की और रवाना हुए। अन्य श्रद्धालु भी सुबह चार बजे से लंबी कतार में लगे हुए हैं। शहर सहित देहात के क्षेत्रों से आकर पूजा अर्चना कर रहें हैं । बारिश होने से बुधवार को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जगह जगह जलभराव से आवाजाही में दिक्कत हुई। बारिश के कारण नगर की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे कांवड़ियों की बाइकें बंद हो गईं। कई कांवड़ियों ने अपनी मोटरसाइकिलों को धक्का देकर बाहर निकाला और सीधी खड़ी करके पानी निकालने की कोशिश की।

सावन की शिवरात्रि पर सभी शिवालयों में शिवभक्त कांवड़ियों और महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहर, बेलपत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, दूबड़ा अपराजिता के फूल शिवलिंग चढ़ाकर पूजा अर्चना की। शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए बुधवार की अल सुबह 4 बजे से ही अनेक कांवड़ियों के साथ-साथ महिला-पुरुष व बच्चों की भीड़ जुट गयी और लंबी कतार में लगे भक्तों ने बारी बारी से भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। दिन निकलने तक शिव चौक पर हजारों की भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाकर भक्तों से जलाभिषेक कराया। यहां पर बारिश के कारण भक्त डिगे नहीं और कतार में ही खड़े नजर आये।

अंसारी रोड स्थित बोहरो वाला मंदिर में भी सुबह पांच बजे से ही भक्तों का तांता लग गया और 450 साल पुराने बोहरो वाले प्रसिद्ध मंदिर में स्थापित 11 शिवलिंगों पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल से जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। शहर के गांधी कालोनी स्थित अनन्तेश्वर महादेव मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुजनों की लंबी कतार लगी रही। जनपद के शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में दूर-दराज से पहुंचे हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। मोरना के जुडेश्वर महादेव मंदिर, खतौली के झारखंड महादेव मंदिर, राजराज के गांव फिरोजपुर स्थित महाभारतकालीन शिव मंदिर, मीरापुर के गांव संभलहेड़ा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर समेत जनपद के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर भी पूरी तरह से सुरक्षा और व्यवस्था बनाने में सतर्क रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली में कूड़ा फेंकने को लेकर बवाल, सफाई कर्मचारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आईआईए मुजफ्फरनगर में पोश एक्ट अनुपालन पर मंथन, इंटरनल कमेटी गठन पर बनी सहमतिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के बेरोजगार हुए कर्मियों ने किया हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिकाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »