MUZAFFARNAGAR-एक हादसे से खोल दी वाहन चोरी की घटना

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना के कारण वाहन चोरी की घटना का खुलासा हो गया। इस हादसे में दो कांवड़िया भाइयों की मौत हो जाने में मुख्य कारण बनी एक्टिवा स्कूटी दिल्ली से चुराई गई थी। स्कूटी सवार दो युवक भी घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के दौरान मेरठ अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। क्षतिग्रस्त स्कूटी और दोनों घायलों को खतौली पुलिस ने दिल्ली पुलिस की हिरासत मेें सौंप दिया था।

सूत्रों के अनुसार गुरूवार को थाना खतौली पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास एनएच-58 पर चौकी भंगेला के समीप बुढ़ाना अंडरपास के ऊपर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 14 जीसी 1163 और एक एक्टिवा स्कूटी संख्या डीएल 5एससीएल 6616 के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार कुल पांच लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल, मेरठ भेजा गया। मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग कृराजकुमार 18 वर्ष, विपिन 20 वर्ष एवं अंजली 20 वर्ष निवासी कनावनी, थाना वसुंधरा जनपद गाजियाबाद दिल्ली से हरिद्वार होते हुए तुंगनाथ की यात्रा पर घूमने के लिए जा रहे थे। स्कूटी पर सवार दो युवक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे थे। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान राजकुमार और विपिन की मृत्यु हो गई, जो रिश्ते में भाई थे।

इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी के संघर्ष को मिली शक्तिः गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च

एसएचओ खतौली ब्रजेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में यह स्कूटी थाना फर्श बाजार, जनपद शाहदरा दिल्ली से चोरी की पाई गई, जिसके संबंध में थाना फर्श बाजार पर पहले से ही मुकदमा संख्या 19670/2025 धारा 305बी बीएनएस के तहत पंजीकृत है। स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों की हालत भी गंभीर थी और वो बोल भी नहीं पा रहे थे, इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। उनको उपचार के लिए सबसे पहले अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस निगरानी में रखा गया। बताया कि दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई थी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों स्कूटी सवार घायलों को हिरासत में ले लिया था। उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई थी। भंगेला चौकी इंचार्ज मनोज कौशिक का कहना है कि हादसे में मृतक दोनों युवक कांवड़िया नहीं थे, परिजनों के अनुसार वो केवल घूमने के लिए उत्तराखंड जा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने व्यापार संगठन के युवा पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी के संघर्ष को मिली शक्तिः गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी के संघर्ष को मिली शक्तिः गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भाकियू का ट्रैक्टर मार्चजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »