MUZAFFARNAGAR-राजस्व वसूली में पिछड़ा जिला, डीएम ने कर दी छुट्टी बंद

मुजफ्फरनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतिम माह होने के कारण मार्च माह में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। डीएम ने स्टाम्प राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने में जिले के पिछड़ने पर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की और मार्च माह में सभी साप्ताहिक अवकाश को रद्द करते हुए शनिवार और रविवार को भी जनपद की चारों तहसीलों में रजिस्ट्री कार्यालय खुले रखने और भू-विलेखों का पंजीकरण कराने का कार्य करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही पूरे माह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर हेतु स्टाम्प राजस्व का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 424 करोड़ है, जिसके सापेक्ष माह जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा निर्गत जिला अनुश्रवण पुस्तिका के राजस्व वसूली के आंकड़ों के अनुसार जनपद हेतु निर्धारित क्रमिक राजस्व लक्ष्य 351 करोड़ के सापेक्ष जनपद की क्रमिक राजस्व प्राप्तियां मात्र 326.85 करोड़ अर्थात 93.12 प्रतिशत रही हैं, जो निर्धारत वार्षिक लक्ष्य 424 करोड़ के सापेक्ष मात्र 77.08 प्रतिशत है। उन्होंने इस स्थिति को किसी भी दशा में सन्तोषजनक नहीं ठहराते हुए कहा कि यह राजस्व वसूली के प्रति गंभीर लापरवाही को साबित करता है।

इसे भी पढ़ें:  संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिलाः अर्चित

एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा वर्णित लक्ष्य एवं प्राप्ति के मध्य अधिक अन्तर होने के कारण अवशेष लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु वित्तीय वर्ष की अवशेष अवधि मात्र अन्तिम एक माह मार्च में भरसक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसके लिए जनपद की चारों तहसीलों में चल रहे रजिस्ट्री कार्यालयों के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं, जिनमें माह मार्च में पड़ रहे सभी साप्ताहिक अवकाशों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार के लिए 13 व 14 मार्च को सार्वजनिक तथा 15 मार्च को निर्बन्धित अवकाश होने के कारण राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के कार्य में अपेक्षित कार्यदिवस अपर्याप्त प्रतीत होने के कारण ही जिलाधिकारी ने मार्च माह के द्वितीय शनिवार 08 मार्च तथा समस्त रविवार अर्थात दिनांक 02, 09, 16, 23 व 30 मार्च को तय साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया है। इन दिनों में सामान्य कार्यदिवसों की भांति समस्त उप निबन्धक कार्यालय खुले रहेंगे तथा विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  पति के जाने के बाद प्रेमी संग करती थी ऐश... जीजा ने बना लिया था वीडियो, कटवाई गर्दन

एडीएम ने इसके लिए सभी उप निबंधक रजिस्ट्रार को इस सम्बन्ध में अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बार एसोसिएशंस, दस्तावेज लेखक संघ तथा समस्त सम्बन्धित को समयान्तर्गत विधिवत् सूचित करते हुए आम जनमानस के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं, ताकि उपरोक्त अवकाश के दिनों में भी आम जनमानस द्वारा अपने विलेखों का अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण कराया जा सके और जनपद हेतु स्टाम्प राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। माह मार्च 2025 में विशेष अपरिहार्य परिस्थितियों से इतर कोई अवकाश व स्टेशन लीव अनुमन्य एवं स्वीकृत नहीं किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर, किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को प्रतिकूल दृष्टिकोण से देखा जायेगा और सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहरामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर भोजन में निकला प्याज, कांवड़ियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़जारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »