MUZAFFARNAGAR-लकड़ी व्यापारी को लूटने वाला शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बुढाना थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को पुलिस और लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। कांधला-विज्ञाना मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शातिर लुटेरा असलम घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। असलम के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वो चलने से भी मजबूर हो गया। अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद रविवार को शातिर लुटेरे बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी असलम ने शनिवार रात बुढ़ाना के कांधला मार्ग मौहल्ला चमारान में रहने वाले लकड़ी व्यापारी ममलेश जैन पुत्र पदम सैन जैन के घर में घुसकर लूट की थी। विरोध करने पर उसने व्यापारी ममलेश जैन पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कांबिंग की और कांधला मार्ग पर असलम पुत्र अशरफ निवासी सरधना मेरठ को घेर लिया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक हथौड़ा, तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल व्यापारी ममलेश जैन को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि असलम पूर्व में ममलेश जैन के यहां कर्मचारी रह चुका है और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है, जब ममलेश जैन अपनी पत्नी मंजू जैन के साथ घर में मौजूद थे तभी कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। ममलेश द्वारा विरोध करने पर उन पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर बदमाश मौके से नकदी का थैला लेकर फरार हो गए थे। घायल व्यापारी के भाई महेश चंद्र जैन ने थाने में तहरीर दी, महेश ने पुलिस को बताया कि दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है। ममलेश घटना के समय दुकान पर थे तो इसी बीच उन्होंने नकाबपोश को ऊपर घर में जाते देखा, वो पीछे भागे तो युवक के एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में हथौड़ा था, उसने भयभीत करते हुए अलमारी की चाबी मांगी, विरोध के दौरान हमला कर दिया। छीना झपटी में उसका नकाब खुल गया तो परिवार ने असलम को पहचान लिया। वो चमका देकर भाग गया था। तहरीर पर पुलिस ने असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी का छापाः दो नामचीन होटल्स में 8.5 करोड़ की टैक्स चोरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पत्नी को स्नातक तक पढ़ाया अब साथ रहने को नहीं तैयार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में चौपहिया वाहन हो बैन, ई रिक्शा पर लगे लगामजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »