जल जीवन मिशन में बन रही टंकी से सामान चुरा ले गया ठेकेदार

मुजफ्फरनगर। जल जीवन मिशन अभियान के अन्तर्गत निरमानी ग्राम में बनाई जा रही पानी की टंकी के निर्माण के लिए कार्य कर रहा ठेकेदार सामान चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में ठेकेदार फर्म के लिए कार्य कर रहे व्यक्ति ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनपद शामली के गांव बधेव कन्नूखेडा निवासी अरूण कुमार पुत्र बंगाली राम ने शाहपुर थाना क्षेत्र में दी तहरीर में बताया कि वो भारत सरकार की योजना जल जीवन मिशन अभियान के अन्तर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कर रही कंपनी एकेजी इन्फ्रास्टक्चर प्रा. लि. में कार्यरत है। कंपनी के द्वारा गांव निरमानी में 350 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए अरूण कुमार ने कंपनी से मिले एक टंकी निर्माण के कार्य को बदांयू जिले के गांव शिरसा निवासी शेर अली पुत्र तुलन्न शाह को ठेका दिया था। अरूण ने पुलिस को बताया कि शेर अली ने अभी तक केवल 94 हजार रुपये का ही कार्य किया था, जबकि उसको कंपनी की ओर से एक लाख से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद भी शेर अली ने निर्माण कार्य पूर्ण करने के बजाये 23 अक्टूबर को रात्रि में दो बजे के करीब डीसीएम गाड़ी में साइट से सरिया, औजार, कटर मशीन, गैस चूल्हा आदि सामान चोरी कर लिया और फरार हो गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदार शेर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  उद्घाटन से पहले ही कॉम्पेक्टर से सामान चोरी, ठेकेदार से मांगा जवाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह का व्यापारी नेताओं ने किया स्वागतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  योगी मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर, ओपी राजभर और आरएलडी के कोटे से एक मंत्री बनाए जाने की अटकलें

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विशाल हत्याकांड में तीसरा आरोपी पीयूष गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »