MUZAFFARNAGAR-कंपनी भागी, फिर सड़ने लगा रामलीला टिल्ला

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अनुबंध कर शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने का सपना दिखाने वाले दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. अपने वादों पर खरा साबित नहीं हो पा रही है। करीब साढ़े तीन माह से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही सेकेन्ड्री वेस्ट प्वाइंट ;कूड़ा डलाव घरोंद्ध से कूड़ा निस्तारण का कार्य देख रही कंपनी ने दावा किया था कि तीन माह में शहर में छह कूड़ा डलावघर बंद कराकर लोगों को स्वच्छता की ओर लाने का प्रयास किया गया, लेकिन इन दावों की पोल रामलीला टिल्ला की स्थिति खोल रही है। करीब 15 दिन पूर्व कंपनी के लोगों ने रामलीला टिल्ला के कूड़ा डलाव घर को बंद कराकर लोगों को राहत प्रदान करते हुए यहां पर गली मौहल्ले से निकलने वाले वेस्ट के निस्तारण के लिए करीब 15 घंटे तक मोबाइल काम्पैक्टर के साथ टीम लगाने का दावा किया था, लेकिन दो चार दिन के बाद ही यहां पर कंपनी भाग निकली और एक बार फिर से रामलीला टिल्ला गन्दगी के अंबार के कारण भीषण गर्मी के बीच सड़ने लगा है। लोगों ने इसको लेकर चेयरपर्सन से शिकायत कर समाधान की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

फरवरी से नगरपालिका परिषद् से हुए अनुबंध के आधार पर एमआईटूसी कंपनी ने कूड़ा निस्तारण का काम शुरू किया था। इसके लिए 14 माह का अनुबंध किया गया, जिसमें पालिका द्वारा करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी को किया जायेगा। जबकि कंपनी डोर टू डोर टिपिंग फीस वसूल कर पालिका कोष में धनराशि जमा करायेगी। कंपनी करीब साढ़े तीन माह से काम कर रही है। कंपनी ने अभी तक पालिका को किसी भी माह के लिए टिपिंग फीस नहीं दी है, जबकि पालिका से अपना आंशिक भुगतान प्राप्त किया है। कंपनी को शहर के 55 वार्डों में दो कार्यों का प्रमुख दायित्व दिया गया है। इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही सभी कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण करना शामिल है। कंपनी ने शहर में मुख्य मार्गों और विवादित कूड़ा डलावघरों को बंद कराने की मुहिम छेड़ी है। इसमें दावा किया गया कि तीन माह में करीब छह कूड़ा डलाव घरों को बंद कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैग

एक पखवाड़े पहले बंद कराया गया था रामलीला टिल्ला का डलावघर

24 मई को कंपनी ने करीब डेढ़ दशक से बड़ी समस्या बने रहने वाले रामलीला टिल्ला के कूड़ा डलावघर को बंद कराया था। कंपनी के सेकेन्ड्री वेस्ट प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे और कूड़ा उठवाने के साथ ही यहां पर सुबह छह से रात्रि आठ बजे तक मोबाइल काम्पैक्टर पूरी टीम के साथ लगा दिया था। दावा किया गया था कि गली और मौहल्ले से निकलने वाला कूड़ा रेहडों और गाड़ियों से सीधे काम्पैक्टर में गिराया जायेगा। लोगों को इस व्यवस्था के कारण गन्दगी से राहत भी मिली, लेकिन दो चार दिन बाद ही यहां से कंपनी भाग गई और फिर से गन्दगी का अम्बार हो गया। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में यहां पर कूड़ा सड़ने के कारण बुरा हाल है। कूड़ा सड़क के बीच तक फैला रहता है और जानवर उसको और फैला देते हैं। उन्होंने इस सम्बंध में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से भी कंपनी के लोगों की शिकायत की है और कूड़ा डलावघर बंद न होने पर प्रदर्शन की चेतावन भी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का मुजफ्फरनगर दौरा रद्द

इमरजेंसी में रामलीला टिल्ला से हटाना पड़ा काम्पेक्टरः पुष्पराज

एमआईटूसी के परियोजना प्रबंधक और जोन-2 के इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा बनाये गये कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर लगाये गये मोबाइल काम्पैक्टर में से एक खराब होने के कारण वहां पर बनी इमरजेंसी के चलते रामलीला टिल्ला से टीम को हटाकर सेंटर पर लगाया गया है। ऐसे में रामलीला टिल्ला की व्यवस्था बिगड़ी है। पुष्पराज ने बताया कि एक दो दिन में व्यवस्था ठीक कर दी जायेगी। आगामी दिनों में और भी डलावघर बंद करने की योजना पर ईओ पालिका के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जा रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तीसरी आंख की निगरानी में होगा टाउनहालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  14 SAAL BAD-भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की गिरफ्तारी के आदेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैगजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »