करोड़ों देशवासियों को जोड़ रहा मन की बात का सेतुः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ो देशवासियों को जोड़ने के लिए एक मजबूत आधार देने के साथ साथ सेतु का काम किया है। इसके सहारे प्रधानमंत्री ने उन अनछुए पहलुओं को देश के सामने लाने का काम किया, जो लाखों युवाओं की प्रेरणा बने। छिपी प्रतिभाओं को देश में एक पहचान मिली और वो निखर कर विश्व पटल पर चमके।

इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने 22 मांगों को लेकर की कामबंद हड़ताल

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वरिष्ठ भाजपा नेता और आरएसएस कार्यकर्ता अरूण खंडेलवाल के आवास पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया और पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना।

कार्यक्रम के उपरांत पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाये गये बिन्दुओं के आधार पर जनसेवा के लिए प्रेरित रहने की सीख दी और चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों ने हम सभी को राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करने की प्रेरणा दी है। मन की बात का यह कार्यक्रम न केवल एक संवाद है, बल्कि यह देश के कोने-कोने में बैठे करोड़ों देशवासियों के मन को जोड़कर राष्ट्रीय उत्थान के लिए सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित कर एक सेतु बनकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का काम भी कर रहा है। यहां उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों को आत्मसात किया, संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहने और पार्टी के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने में योगदान का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के अलावा अरूण खंडेलवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, पंकज महेश्वरी, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, श्रीमोहन तायल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में लगाया जनता दरबारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने 22 मांगों को लेकर की कामबंद हड़तालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »