प्रशासन ने प्रत्याशियों को बताया, बदल गई मतदान की तिथि

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उनको बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मीरापुर में निर्धारित मतदान दिवस की तिथि को बदल दिया गया है। अब वोटिंग 13 नवम्बर को नहीं, बल्कि 20 नवम्बर को होगी। इसके साथ ही उनको आदर्श आचार संहिता का पालन करने और मतदान के अलावा अन्य सभी कार्य यथावत रहने की जानकारी भी प्रदान की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा समस्त राजनैतिक दलों एवं निर्दल प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित की गई। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा सभी राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीरापुर के उपचुनाव के लिए संशोधित की गई मतदान दिनांक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में निर्वाचन की तिथि 13 नवम्बर निर्धारित की गईं थी, जिसको भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित करते हुए अब 20 नवम्बर को मतदान का दिनांक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना सहित बाकी निर्वाचन के कार्य यथावत रहेंगे, उनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के जिन मतदाताओं को 13 नवम्बर की मतदान तिथि वाली पर्चियां बट चुकी हैं, वह 20 नवंबर को होने वाले मतदान में मान्य होंगी, जो पर्चियां वितरण में अवशेष रह गई है, उनमें दिनांक 20 नवंबर की मोहर लगा कर ही बीएलओ द्वारा बाटी जाएंगी, ऐसे आदेश उनको जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करें। वहीं बैठक के दौरान प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रचार के दौरान हो रही परेशानी व अन्य समस्याओं को भी उठाया और अनुमति के लिए सुलभ व्यवस्था की मांग की। बता दें कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर गंगा स्नान पर्व होने के कारण मतदान की तिथि 13 नवम्बर को स्थगित करते हुए आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। इस पर आयोग ने उपचुनाव की मतदान तिथि को 13 से 20 नवम्बर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  सीडीओ संदीप भागीया का नोएडा तबादला, मेरठ से देशभूषण आये

13 और 18 नवम्बर को प्रत्याशी प्रस्तुत करेंगे चुनाव खर्च का ब्यौरा

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा ने मीरापुर उप चुनाव लड़ रहे समस्त प्रत्याशी और उनके निर्वाचन एजेन्ट को आदेश जारी किया गया है कि वो अपना चुनाव खर्च का ब्यौरा निर्धारित प्रारूप पर निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने का काम करेंगे। चुनाव से पहले चार नवम्बर के साथ ही 13 और 18 नवम्बर को प्रत्याशियों को अपना व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। डीएम ने बताया कि चुनाव के निर्देश के क्रम में व्यय प्रेक्षक की सहमति से मीरापुर विधानसभा उपनिर्वाचन के सभी प्रत्याशीयों के व्यय रजिस्टर मिलान के लिए तीन तारीखे नियत की गई हैं, जिनमें से एक तिथि 4 नवम्बर बीत चुकी है। व्यय रजिस्टर का द्वितीय निरीक्षण दिनांक-13.11.2024, तृतीय निरीक्षण दिनांक-18.11.2024 को कोषागार में सुबह 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक किया जायेगा। ऐसे में प्रत्येक मिलान के समय आरओ द्वारा नाम निर्देशन के समय प्रदत्त व्यय रजिस्टर, बैंक पासबुक का स्टेटमें तथा व्यय से सम्बंधित बिल वाउचर अनिवार्य रूप से साथ लाने के लिए कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  तुल्हेडी हत्याकांड-दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में कूड़े से सड़ रहा पूरा शहरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रह्मपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, नागरिकों में भय

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चमके जिले के मेधावी, जीता स्वर्णजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »