दो बहनों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रदीप उर्फ बाबू और गौरव, दोनों ग्राम चंधेड़ी, थाना बुढाना के निवासी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को एक स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने थाना बुढाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रदीप व गौरव ने उसकी और उसके भाई की नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत दर्ज होते ही थाना बुढाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो विशेष टीमों का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MAHASHIVRATRI-भगवान शिव का अभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 जुलाई को दोनों आरोपियों को ग्राम उकावली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप उर्फ बाबू पुत्र रामनिवास उम्र 21 वर्ष और गौरव पुत्र रामफूल उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम चंधेड़ी थाना बुढाना शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, कांस्टेबल अमन कुमार एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार शामिल रहे। सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस महिला व बाल सुरक्षा के प्रति पूर्ण संवेदनशील है और ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  वीरांगना फूलन देवी को पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 78वां स्वतंत्रता दिवसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने सीएम से फिर मांगी पुरकाजी में तहसीलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »