मेपल्स एकेडमी, देवबंद में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाया गया।

इस मौके पर स्कूल की ओर से 21 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विशिष्ट अतिथियों के रूप में विनोद कुमार गोयल (संस्थापक, अपना घर आश्रम), डॉ. विजय कुमार (डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, उत्तर प्रदेश), आचार्य मुकेश मित्तल (ज्योतिषाचार्य), डॉ. डी.के. जैन, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावकगण और प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी मौजूद रहीं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में मेपल्स एकेडमी के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। कक्षा 12 की छात्रा अनुष्का गोयल ने 99% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय और देशभर में पांचवीं रैंक हासिल की, उन्हें रूपये  51,000 नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, कक्षा 10 के छात्र मानव त्यागी ने 98.8% अंकों के साथ जिले में तृतीय व देवबंद क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर रूपये 1.20 लाख की छात्रवृत्ति और ट्रॉफी हासिल की। इसी क्रम में जेईई मेन्स परीक्षा में चयनित प्रीत त्यागी और तेजस्वी को भी मंत्री ब्रजेश सिंह द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने कूकड़ा मंड़ी रोड पर चलाया सफाई अभियान

राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा समाज को बदलने का सबसे सशक्त माध्यम है, और मेपल्स एकेडमी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को उसकी योग्यता के अनुसार सहायता मिलनी चाहिए ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लूट की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तार

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके माता-पिता और शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने कूकड़ा मंड़ी रोड पर चलाया सफाई अभियानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस, अमरकांत गुप्ता सम्मानितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »