KANWAR YATRA-पंडित वैष्णो ढाबा पर ‘गोपाल’ निकला तजम्मुल

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा मार्ग पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहचान अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पहचान प्रकरण में नया खुलासा सामने आया है। जिस युवक की धार्मिक पहचान को लेकर पेंट उतारने के प्रयास से यह विवाद शुरू हुआ था, उसने खुद को गोपाल बताया था, लेकिन आधार कार्ड से उसकी असली पहचान तजम्मुल के रूप में हुई है।

बता दें कि योग साधना आश्रम बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज बीते छह दिन पहले कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली-दून हाईवे पर रथेड़ी के समीप स्थित पंडित जी वैष्णो ढाबे पर पहुंचे थे। वहाँ उन्होंने कर्मचारियों की धार्मिक पहचान को लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान ढाबे के मैनेजर धर्मेंद्र भारद्वाज निवासी रामपुर तिराहा ने ढाबे के मालिक के रूप में खतौली निवासी सनव्वर का नाम लिया था। आरोप है कि धर्मेंद्र ने पहचान को लेकर सच बताया तो उसके साथ ढाबे पर मारपीट की गई। घटना के समय मेरठ निवासी ढाबा मालिक दीक्षा शर्मा भी मौजूद थीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दीक्षा शर्मा, सनव्वर, उसका बेटा आदिल, साथी जुबैर व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बीच सीवर लीकेज से सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला

इससे पुलिस पुलिस ने ढाबे पर एक कर्मचारी की धार्मिक पहचान के लिए उसकी पेंट उतारने के आरोप में कार्यवाही की और ढाबे पर पहुंचकर कर्मचारियों की पहचान करने वाले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं। इससे संगठनों में रोष फैल गया है। नोटिस प्राप्त करने वालों में सुमित बजरंगी दतियाना, राकेश, रोहित त्यागी उत्तर रामपुरी, विवेक आनंदपुरी, सुमित सुभाष नगर, सनी बचन सिंह कॉलोनी शामिल हैं। पुलिस की ओर से पूछताछ में यह जानकारी की जा रही है कि वे किस अधिकार से ढाबे पर कर्मचारियों के पहचान पत्र जांचने पहुंचे थे।

संयुक्त हिंदू मोर्चा ने इस कार्रवाई को कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है। यशवीर महाराज ने भी कहा कि अगर उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। विवाद के बीच गुरुवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारी लोकेश सैनी व अन्य कार्यकर्ता फिर हाईवे पर स्थित ढाबों पर कर्मचारियों की पहचान जांचने पहुंचे। इसी बीच प्रकरण में नया खुलासा हुआ कि ढाबे पर पेंट उतारकर पहचान कराने के लिए जबरदस्ती करने का आरोप लगाने वाला कर्मचारी गोपाल भी बहरूपिया निकला। आधार कार्ड से इस कर्मचारी की पहचान हुई तो गोपाल अब तजम्मुल के रूप में सामने आया। पूछताछ में तजम्मुल ने बताया कि ढाबा संचालक सनव्वर ने ही उसे नाम बदलकर काम करने को कहा था। हिंदूवादी नेताओं ने मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। नई मंडी कोतवाली पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। आरोपी पक्ष की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सनव्वर ढाबे का ठेकेदार है, मालिक दीक्षा शर्मा ही है।

इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

नरेश टिकैत बोले-डीजे और डाक कांवड़ पर लगे प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर। कावड़ यात्रा को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और खाप चौधरी नरेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक एकता का प्रतीक है, जिसमें हर धर्म के लोग मिलजुल कर कावड़ियों की सेवा करते हैं।

नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में अपने भाई राकेश टिकैत के आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि डीजे और डाक कावड़ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनसे शांति भंग होती है और कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। टिकैत ने कहा कि डीजे कावड़ की आवाज और ऊंचाई पर सीमा तय होनी चाहिए। तेज लाइट और तेज आवाज से दिल के मरीजों को परेशानी होती है। डीजे कावड़ में किसी भी धर्म या जाति के खिलाफ गाने नहीं बजने चाहिए। कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह का झगड़ा या विवाद न हो।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का नया प्रयोग

टिकैत ने कहा कि जो कावड़ यात्री लड़ाई-झगड़ा करता है, उसकी कावड़ खंडित मानी जाती है। उन्होंने मुस्लिम समाज की भूमिका को भी सराहा और पुरकाजी नगर पालिका अध्यक्ष जहीर फारूकी का नाम लेते हुए कहा कि वो मुसलमान होकर भी कावड़ यात्रा में सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान हिंदुओं के नाम से होटल चला रहा है, तो यह हिंदू धर्म के प्रति उसकी आस्था का प्रतीक है, धार्मिक आयोजनों को लेकर किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और प्रशासन को चाहिए कि वह डीजे व डाक कावड़ पर सख्त निगरानी रखे। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने हर्षोल्लास से मनाई देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंतीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राखजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »