MUZAFFARNAGAR-गरीबों के बीच भोजन लेकर पहुंची सुनीता बालियान

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान की पत्नी डाॅ. सुनीता बालियान ने आज जहां गरीब बस्ती में जाकर लोगों के बीच भोजन वितरण करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाने के साथ ही बच्चों को शिक्षा की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया तो वहीं पुरकाजी ब्लाॅक क्षेत्र में बनाई गई काऊ संेचुरी का निरीक्षण करते हुए वो भावुक भी नजर आई। बता दें कि देश की ये पहली काऊ सेंचुरी उनके पति एवं केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के विशेष प्रयासों से केन्द्र और राज्य सरकारों के द्वारा संयुक्त रूप से बनवाई है।

रुड़की रोड चुंगी के पास स्थित गरीब बस्ती में शुक्रवार को डाॅ. सुनीता बालियान भोजन वितरण करने पहुंची। सभी के प्रति करुणा का भाव रखने वाली सुनीता बालियान नर सेवा नारायण सेवा के भाव से आए दिन गरीबों एवं असहायो की सेवा के लिए तत्पर नजर आती हैं। इसी सेवा भाव से आज अपनी सहयोगी टीम के साथ गरीब बस्ती में पहुंचकर यहां निवास कर रहे निर्धन परिवारों के सदस्यों को अपने हाथों से भोजन वितरित किया।

भोजन वितरण के पश्चात पुरकाजी के तुगलकपुर कमहेड़ा में मंत्री डाॅ. संजीव बालियान के अथक प्रयासों से निर्माणाधीन काऊ सेंचुरी का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उनके साथ काऊ सेंचुरी की देखरेख का जिम्मा संभाल रही श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हृदय में करुणा का असीम सागर रखने वाली डाॅ. सुनीता बालियान ने काऊ सेंचुरी को देखकर भावुक होते हुए कहा कि वो बेहद खुश है, क्योंकि अब उन सब पशुओं को समय पर चारा, पानी, इलाज सब कुछ मिल जाया करेगा, जो बेसहारा जीवन सड़कों पर जीने को विवश हो रहे थे। इस दौरान कुश पूरी, विपुल भटनागर, सरिता गौड़ एड, शिव चरण गर्ग, अंजिली चैधरी, अंजना शर्मा, लक्ष्मी धीमान, सुभलेस, अंजू शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 20 हजार+ आउटसोर्स भर्ती का रास्ता साफ: 426 करोड़ बढ़ा बजट, 16 हजार न्यूनतम वेतन और आरक्षण लागू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MPL T-20–गौरव स्वरूप के टाइटंस पर भारी पड़े राकेश बिन्दल के स्ट्राइकर्सराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बोपाड़ा हत्याकांडः दोस्त का कत्ल कर भागा सोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में BJP नेता रणधीर सिंह की हत्या: 9 दिन बाद भी मोबाइल फोन पुलिस की

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »