गालीबाज दरोगा पर गिरी एसएसपी की गाज, लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। एक विवाद के दौरान दरोगा जी ने दलित युवक के साथ जमकर गाली गलौच करते हुए उसको वर्दी का रौब गालिब कर जबरन लॉकअप में बैठाया। दरोगा की गालियों से परेशान ग्रामीणों ने उसकी बदतमीजी पर वीडियो बनाने का साहस तो नहीं दिखाया लेकिन एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में ऑडियो रिकार्ड कर ली। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए गालीबाज दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठा दी है।

जानसठ कोतवाली की भलवा चौकी के इंचार्ज सुधीर राजौरी का एक ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक दलित ग्रामीण के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करते हुए सुने जा सकते हैं। यह ऑडियो 5 मिनट 36 सेकेंड का है, जिसमें अनगिनत बार गंदी-गंदी और भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं। दरअसल, यह विवाद खेत से काटे गए शीशम के पेड़ को लेकर उत्पन्न हुआ था। भलवा गांव के दो ग्रामीणों के खेत की मेड़ पर खड़े शीशम के पेड़ किसी ने चोरी से काट लिए थे, जिसके बाद एक पक्ष ने तहरीर दी थी। दूसरे पक्ष को भी चौकी बुलाया गया था, जहां उन्होंने भी अपनी तहरीर देकर अपनी बात रखी। जब दलित युवक ने दरोगा सुधीर राजौरी को बदतमीजी से बोलने पर टोका, तो दरोगा आवेश में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि दरोगा ने न केवल बदतमीजी की, बल्कि मारपीट भी की और युवक को जबरन लॉकअप में बैठा दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रामीणों ने पहले ही दरोगा की मंशा को भांप लिया था और वीडियो बनाने का मौका नहीं मिलने पर उन्होंने मोबाइल से ही ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। ऑडियो में दरोगा की बदतमीजी और गाली-गलौज की स्पष्ट आवाजें सुनाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभ

इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर दरोगा जी की ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने त्वरित संज्ञान लेकर आरोपी दरोगा भलवा चौकी प्रभारी एसआई सुधीर राजौरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही सीओ जानसठ से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और कुछ लोगों ने कॉल करके भी उनसे शिकायत की है। इस प्रकरण में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके आदेश पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर प्रकरण में आरोपी दरोगा से भी बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। 

इसे भी पढ़ें:  गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 12 आरोपी पकड़े, एक फरार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 12 आरोपी पकड़े, एक फरार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »