निर्धन महिला के लिए शिव स्वरूप बने एसएसपी संजय वर्मा, हर लिया संकट

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा का उल्लास चरम पर है। जगह-जगह शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारियाँ हैं, भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं की सेवा में लगे सैकड़ों हाथ और सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस और प्रशासन की टीम की सतर्कता इस यात्रा का उल्लास, सेवा, समर्पण और आस्था का उत्कर्ष नजारा पेश कर रही है, लेकिन शिव आस्था के उत्साह से जुड़ी इन नजारों के बीच एक दृश्य ऐसा भी देखने को मिला, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। इा एक दृश्य ने साबित कर दिया कि सख्त मिजाज माने जाने वाली खाकी वर्दी के पीछे खड़े इंसान के शरीर में भी एक संवेदनशील हृदय भी धड़कता है, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद जिले का पुलिस कप्तान हो तो चर्चा होना लाजिम भी हो जाता है।

कभी-कभी एक छोटी सी करुणा की भावना किसी के जीवन में उजाला भर देती है और जब वह करुणा वर्दी में देखी गई हो तो समाज बदलने की शुरुआत वहीं से होती है। कुछ ऐसा ही नजारा कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों ने देखा। सोमवार की देर रात शहर के हृदल स्थल शिव चौक पर एक दिल जीत लेने वाला यह पल आया, जो लोग याद रखेंगे। एसएसपी संजय वर्मा सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए कांवड़ मार्ग पर भ्रमण कर रहे थे। पैदल गश्त करते हुए शिव चौक पर जैसे ही वे पहुँचे, उनकी नज़र सड़क किनारे खड़ी एक निर्धन महिला पर पड़ी। महिला हाथों में गुब्बारे और खिलौने थामे बड़ी उम्मीद से राहगीरों की ओर देख रही थी। भीड़ और चहल-पहल के बीच पुलिस कप्तान संजय वर्मा ने उस महिला के पास रुक कर बात की। बातचीत के दौरान पता चला कि वह महिला बेहद गरीब है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। रोज़ सुबह से रात तक वह कांवड़ मेले में अच्छी आमदनी की उम्मीद लेकर शिव चौक और इसके आसपास आकर खिलौने और गुब्बारे बेचती है ताकि दो वक़्त की रोटी जुटा सके। एसएसपी संजय वर्मा ने महिला की बात सुनकर उससे एक गुब्बारे का दाम पूछा, फिर एक के बाद एक कई खिलौने खरीद लिए। इनमें हवा भरे हथौड़े भी शामिल थे। एसएसपी संजय वर्मा की मानवीय पहल का क्रम यहीं पर विराम पाने वाला नहीं था, वो यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने साथ आए पुलिसकर्मियों से कहा कि महिला से सारे खिलौने खरीद लिए जाएँ और फिर उन्हें कांवड़ मेला देखने आए छोटे बच्चों में बाँट दिया जाए। महिला को खिलौनों का पूरा मूल्य व्यक्तिगत रूप से दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

https://www.facebook.com/100064589266067/videos/pcb.1177940744368890/1292213495942681

एसएसपी ने जब महिला के सारे खिलौने खरीदने की बात अपने अधिनस्थ अफसर से कही तो यह सुनकर महिला की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा और वो बल्लियां उछलने लगी। महिला ने कहा कि मेरे लिए तो एसएसपी साहब भगवान शिव के रूप में आये। रोजी रोटी जुटाने का जो संकट मेरे सिर पर था, वो उन्होंने हर लिया। इस दिन को मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान एसएसपी संजय वर्मा और उनकी टीम का यह पहला उदाहरण नहीं है। पूरी यात्रा के दौरान पुलिस ने जिस तरह मानवीय संवेदना दिखाई है, वह प्रशंसा योग्य है। कहीं घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुँचाया गया, कहीं उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। कई जगह पुलिस ने खुद भंडारे लगवाए। कुछ मामलों में तो पुलिस ने खंडित हो चुकी कांवड़ियों को गंगाजल की नई कांवड़ उपलब्ध करवाई। बिछुडों को मिलाने में पुलिस पूरी तरह से संवेदना से भरी नजर आई। एसएसपी वर्मा सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि एक जागरूक और संवेदनशील समाजसेवी के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने यह दिखा दिया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की निगरानी नहीं करती, बल्कि ज़रूरतमंदों की मदद में भी सबसे आगे खड़ी हो सकती है। उनका यह कार्य सिर्फ उस महिला की मदद नहीं था, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक संदेश था कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और निर्धन की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म है।

इसे भी पढ़ें:  सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बर्थ डे मनाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–संभल इफेक्ट-जुमे की नमाज को लेकर रहा हाई अलर्टराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सभासद हुए नाराज-शहर में टैक्स वृद्धि का फैसला टलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »