2027 में मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प साथ सपाईयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी में केक काट कर व लडडू बांटकर एवं रक्तदान शिविर में रक्तदान करके मनाया गया।

सपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद हरेंद्र सिंह मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने विचार गोष्ठी में कहा कि अखिलेश यादव द्वारा किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष व आवाज बनकर देश में बड़ी लोकप्रियता हासिल की गई है। उन्होंने सभी से 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए जन्मदिन की सौगात देने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद कादिर राणा, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव व राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित की योजनाओं से सर्वसमाज का कल्याण किया गया। 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जन्मदिन पर लेते हुए उनका संदेश पहुंचाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, लियाकत अली ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए व संविधान की मजबूत आवाज बनकर जिस प्रकार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी की उपलब्धि हासिल की उसी तरह विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर जन्मदिन का बड़ा उपहार देना होगा।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह, प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा,पूर्व जिला महासचिव मेराजुद्दीन तेवड़ा सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट सपा नेता कुशल पाल त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी,पंडित सत्यदेव शर्मा इमरोज पायलट सादिक चौहान जिलाध्यक्ष समाजवादी यूवजन सभा कपिल मलिक जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतीश गुर्जर जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी टीटू पाल रमन जिलाध्यक्ष सपा यूथ बिग्रेड राशिद मलिक ने संबोधित कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा समर्थन, तीन गांवों से जुड़े 50 युवा

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए रक्तदान शिविर में सपा यूवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,जिला उपाध्यक्ष सपा आमिर कासिम एडवोकेट,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,युवा सपा नेता सलमान त्यागी, सालिम चौधरी, राकिब चौधरी,अर्जुन राणा प्रधान, मुरसलीन चौधरी,विपिन सहरावत,कादिर,प्रियांशु सैनी, रजत शर्मा, मोहित शर्मा,फैसल राणा एडवोकेट,अनुज कुमार गुर्जर आदि ने रक्तदान किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पीछा कर रहे जीएसटी सचल दल पर जानलेवा हमले का प्रयास

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पवार पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा नेता असद पाशा, श्याम सुंदर सपा सोशल मीडिया इंचार्ज नावेद रंगरेज महानगर अध्यक्ष महिला सभा हिमानी सिंह सपा सभासद अन्नू कुरैशी सभासद शहजाद अहमद चीकू सभासद हसीब राणा, सभासद सुंदर सिंह,सभासद नदीम खान, रमेश चंद शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह,सर्वेंद्र राठी प्रधान,चौधरी अजय कुमार,पंकज सैनी,नेपाल सिंह एडवोकेट, बालेंद्र मौर्य, तरुण सौदे एडवोकेट,अभिषेक गोयल एडवोकेट,हाजी वसीम सिद्दीकी,सैयद मोहम्मद मेहंदी, शहजाद राणा, राशिद जैदी, सलमान त्यागी,सलीम अंसारी, सुमित पवार बारी,वसीम राणा जोला,संजीव आर्य, दुर्गेश पाल रवि कुमार रणवीर गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्या शिविर में 124 मरीज लाभान्वितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्या शिविर में 124 मरीज लाभान्वित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आम के बाग में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को किया गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »