तोहिदा सहित ककरौली बवाल में नामजद सभी 25 लोगों के मुकदमे लड़ेगी सपा

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में 20 नवम्बर को मतदान के दिन ककरौली गांव में हुए बवाल के कारण पुलिस द्वारा सपा और एआईएमआईएम के 25 कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी बलवे सहित अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। इसमें सपा समर्थक बताकर तीन महिलाओं को भी नामजद कर लिया गया। इन महिलाओं ने ककरौली थाना प्रभारी राजीव शर्मा के पिस्टल तानने का विरोध किया था। सपा इन महिलाओं को सम्मानित करने का ऐलान कर चुकी है और अब सपा ने ककरौली बवाल के मुकदमे में नामजद सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए उनके मुकदमे लड़ने के लिए अपनी ओर से अधिवक्ता खड़े करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगम

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि ककरौली के साथ ही मीरापुर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सपा का वोट रोकने के लिए एक साजिश के तहत सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने काम किया है। हम ककरौली के साथ ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में उन सभी पीड़ितों के साथ हैं, जिनको पुलिस व प्रशासन ने निशाने पर रखते हुए कार्यवाही की जद में लेकर उत्पीड़न किया है। पार्टी ने फैसला किया है कि ककरौली में वोट देने से रोकने वाले थाना प्रभारी की पिस्टल के सामने अड़ने वाली तोहिदा सहित सभी लागों के मुकदमों में सपा की ओर से पैरवी करने के लिए अधिवक्ता लगाये जायेंगे। पार्टी की अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी इसके लिए काम करेंगे। साथ ही महिलाओं को लखनऊ ले जाकर सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व से बात करके समय लिया लायेगा।

ककरौली बवाल के मुकदमे में एआईएमआईएम के कार्यकर्ता भी शामिल होने पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए वो मतदाता हैं, पुलिस ने ही पार्टीबंदी दिखाई है। वो सभी वोटर हैं। वो वोट देने जा रहे हैं, किसी को नहीं पता था कि वो किसको वोट देंगे। हम उनको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। मीरापुर के परिणाम पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रशासन की ताकत पर भाजपा ने जीता है। एनडीए की प्रत्याशी मिथलेश पाल सपा के मुकाबले चुनाव नहीं लड़ी थी, यहां सपा का इलेक्शन प्रशासन के साथ हुआ। औवेसी के प्रत्याशी को प्रशासन ने ही वोट डलवाये हैं। आसपा प्रत्याशी को मुस्लिमों ने वोट नहीं दिया है। फर्जी वोटिंग हुई है। दूसरी सीटों पर आसपा और औवेसी के प्रत्याशियों को ज्यादा वोट नहीं मिल पाई, यहां पर ज्यादा वोट क्यों मिली हैं, जिन गांवों में हमने मतदान प्रभावित होने की शिकायत की, वहां ज्यादा मतदान कैसे हो गई। आसपा का दलित मुस्लिम समीकरण केवल मीरापुर में ही क्यों चला। ये ही सवाल हैं। प्रशासन ने आसपा और एआईएमआईएम को सपा के खिलाफ एक भूत बनाकर पेश किया है।

इसे भी पढ़ें:  कम्हेड़ा गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में 6 ट्यूबवेलों से सामान चोरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लूट की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पशुओं की चर्बी से ब्रांडेड देसी घी…तीन घरों पर पुलिस ने मारा छापाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »